फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPSC CDS 2024 registration last day today at upsc.gov.in, Exam will be held on 21 April; Direct link here

UPSC CDS 2024: यूपीएससी सीडीएस के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि, फटाफट इस लिंक से करें अप्लाई

Tue, 09 Jan 2024 09:47 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 09:47 AM IST
सार

UPSC CDS 2024 Last Date: आज यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार फटाफट नीचे बताए तरीके से पंजीकरण कर लें। 

विज्ञापन
UPSC CDS 2024 registration last day today at upsc.gov.in, Exam will be held on 21 April; Direct link here
यूपीएससी सीडीएस 1 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC CDS 2024: संघ लोक सेवा आयोग, आज संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस 1) के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। यूपीएससी सीडीएस आवेदन पत्र 20 दिसंबर, 2023 को आधिकारिक अधिसूचना के साथ ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था। उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 1 आवेदन पत्र आज शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।

विज्ञापन

अप्रैल में होगी परीक्षा

यूपीएससी साल में दो बार सीडीएस, एनडीए परीक्षा आयोजित करता है। शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 21 अप्रैल, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीडीएस II 1 सितंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा और अधिसूचना 15 मई को उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC CDS 1 2024 Eligiblity: पात्रता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। नौसेना में शामिल होने के लिए, आवेदक के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, लेकिन वायु सेना अकादमी में जाने के लिए, स्नातक की डिग्री के अलावा 12वीं कक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

विज्ञापन

आयुसीमा

वायु सेना और नौसेना के लिए सीडीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 19 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए आवेदन करने वालों की आयु 19 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यूपीएससी सीडीएस 2024: परीक्षा पैटर्न

यूपीएससी भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) और वायु सेना अकादमी (एएफए) के लिए एक सामान्य सीडीएस परीक्षा आयोजित करता है और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के लिए एक अलग परीक्षा आयोजित करता है।

यूपीएससी सीडीएस 2024 के लिए आवेदन करने के चरण

यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण के साथ अपना पंजीकरण करें।
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आगे की जरूरतों के लिए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed