{"_id":"605ed7dac8230824ce7f01b7","slug":"uppsc-state-engineering-interview-result-2019-declared-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग: राज्य इंजीनियरिंग साक्षात्कार 2019 के परिणाम जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग: राज्य इंजीनियरिंग साक्षात्कार 2019 के परिणाम जारी
Sat, 27 Mar 2021 12:29 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी स्टेट इंजीनियरिंग रिजल्ट 2019
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPPSC State Engineering Interview Result 2019: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग साक्षात्कार 2019 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।यूपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग साक्षात्कार 2019 के परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन देख सकते हैं। यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in है।
विज्ञापन
22 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक हुए थे इंटरव्यू
आयोग ने राज्य इंजीनियरिंग साक्षात्कार का आयोजन 22 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक किया था। साक्षात्कार में कुल 1262 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 580 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू में सफलता पाई है। अभ्यर्थी नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए और डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना स्टेट इंजीनियरिंग इंटरव्यू रिजल्ट 2019 देख सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें राज्य इंजीनियरिंग साक्षात्कार रिजल्ट 2019
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको साक्षात्कार रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां पीडीएफ फॉर्मेट में आपका साक्षात्कार रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X