फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPPSC new pattern preparation tips for PCS 2019, 2020 exam 

UPPSC: बदल गया पैटर्न, इस तरह करें परीक्षा की तैयारी 

Mon, 21 Oct 2019 08:41 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 21 Oct 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
UPPSC new pattern preparation tips for PCS 2019, 2020 exam 
सांकेतिक तस्वीर

पीसीएस-2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2019 है। यूपीपीएससी ने मुख्य परीक्षा से अरबी, फारसी, सोशल वर्क, डिफेंस और कृषि अभियांत्रिकी विषयों को बाहर कर दिया है। 

विज्ञापन


एक्सपर्ट मनोज झा ने बताया कि अंतिम समय में भी अगर रणनीति बनाकर पढ़ाई की जाए तो सफलता आपके कदम चूम सकती हैं। वहीं छोटी-छोटी गलतियां बड़ी चूक बन सकती हैं। बेहतर होगा कि परीक्षा के दौरान घबराएं नहीं, सोच समझकर उत्तर दें। उन्होंने कहा कि अब सभी राज्य  यूपीएससी की तर्ज पर ही पीसीएस की परीक्षाएं आयोजित कराने की तैयारी कर रहे हैं। इससे छात्रों को फायदा होगा। अब दोनों परीक्षाओं की तैयारी में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : UPPSC परीक्षा में हुए बड़े बदलाव, अरबी-फारसी समेत पांच विषय हटे, जानें और क्या बदला

विज्ञापन
विज्ञापन

भूगोल से इतिहास तक का रखें ध्यान

पीसीएस परीक्षा में राज्य से संबंधित कई सवाल पूछे जाते हैं। अधिकतर सवाल राज्य को ध्यान में रखकर पूछे जाते हैं। हालांकि परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव की वजह से परीक्षा में पूछे जाने सवालों में थोड़ा बदलाव आएगा। लेकिन राज्य के इतिहास भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीतिक और सामाजिक संरचना के बारे में पूरी जानकारी रखें। यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के तथ्यों को अच्छे से जान लें। यह परीक्षा के दौरान काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

नियमित रूप से पढ़े अखबार

नियमित रूप से अखबार पढ़े। संपादकीय पेज जरूर पढ़े। इससे सोचने की क्षमता बढ़ती है। परीक्षा के दौरान ये बहुत मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें :  जानिए सुप्रीम कोर्ट के उन पांच जजों के बारे में, जो अयोध्या मामले पर सुनाएंगे फैसला

पिछले वर्ष के पेपर से पता करें ट्रेंड

पिछले वर्ष का पेपर जरूर देख लें। इससे परीक्षा के पैटर्न के बारे में जान सकेंगे। लगातार परीक्षा का ट्रेंड बदलता जा रहा है, ऐसे में इसे अनदेखा न करें। बेहतर है कि पुराने पेपर देखकर ट्रेंड का पता कर लिया जाए। इसके अलावा अंतिम वर्ष की कटऑफ जरूर देख लें।

ये भी पढ़ें : SSC की तैयारी कर कैसे बन सकते हैं सब इंस्पेक्टर, जानें तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed