UP Board: 28 फरवरी को 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा; यूपी बोर्ड ने जारी किए ओएमआर से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश
UPMSP UP Board: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं के लिए दूसरी परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को किया जाएगा। यूपी बोर्ड ने परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए ओएमआर शीट संबंधी कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPMSP UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज बीते सोमवार, 24 फरवरी 2025 से हो चुका है। पहले दिन शिफ्ट-1 में कक्षा 10वीं के छात्रों ने हिंदी और कक्षा 12वीं के छात्रों ने सैन्य विज्ञान, जबकि शिफ्ट-2 में कक्षा 10वीं के छात्रों ने स्वास्थ्य सेवा और 12वीं के छात्रों ने हिंदी की परीक्षा दी। पहले दिन कुल 48,76,219 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। यूपी बोर्ड ने परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए ओएमआर शीट संबंधी कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें हर छात्रों को सावधानीपूर्वक पढ़ना चाहिए।
UP Board Instructions: ओएमआर भरते समय बरतें सावधानी
यूपी बोर्ड ने परीक्षा में ओएमआर शीट भरते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जोकि निम्न प्रकार हैं:
- ओएमआर मे बोर्ड द्वारा अंकित अनुक्रमांक से अपने अनुक्रमांक का मिलान अवश्य कर लें।
- ओएमआर मे विषय का मार्का/सीरीज का कोड सही से अंकित करें।
- प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प में से सही विकल्प का गोला नीले या काले बाल प्वाइंट पेन से ही भरें।
- ओएमआर मे कटिंग, ओवर राइटिंग बिलकुल न करें। इसमें ब्लेड या व्हाइटनर का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है।
- ओएमआर को मुड़ने और कटने-फटने से बचाएं।
- ओएमआर की सभी प्रविष्टियां ध्यानपूर्वक एवं त्रुटिरहित भरें।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पहले दिन कुल 48,76,219 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिनमें पहली पाली में 24,74,862 और दूसरी पाली में 24,01,357 परीक्षार्थी शामिल हुए। 51.49 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
9 नकलची और 14 छद्म परीक्षार्थी धरे गए
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही 9 नकलची और 14 छद्म विद्यार्थी पकड़े गए।9 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए-
- प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद फर्रुखाबाद में 06 एवं जनपद प्रतापगढ़ में 01 तथा नकलची पकड़ा गया।
- दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट की परीक्षा में जनपद बिजनौर एवं मीरजापुर में 01-01 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए।
- इस प्रकार कुल 09 परीक्षार्थी अनुचित साधन प्रयोग में पकड़े गये।
14 छद्म परीक्षार्थी मिले-
प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद फर्रुखाबाद में 06, जनपद गाजीपुर में 04 एवं जनपद कन्नौज, जौनपुर, फिरोजाबाद व प्रतापगढ़ में 01-01, इस प्रकार कुल 14 छद्म परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गये।
कमेंट
कमेंट X