UPCET 2021: एनटीए ने जारी की यूपी सीईटी की अंतरिम उत्तर कुंजी, यहां से करें चेक
UPCET 2021 answer key: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) लखनऊ के MBA कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (UPCET) 2021 का स्कोर भी स्वीकार्य होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPCET 2021 की अंतरिम उत्तर कुंजी गुरुवार को जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 05 और 06 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रश्न, अंतरिम उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाएं भी - upcet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं। ये 17 सितंबर तक ही उपलब्ध रहेंगे। यदि उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर और प्रति प्रश्न 200 रुपये की गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करके उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं या आपत्ति उठा सकते हैं। UPCET 2021 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होगा।
गौरतलब है कि UPCET शुरू में 18 मई को आयोजित होने वाला था, लेकिन बाद में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण इसे 25 जून, 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा एक बार और स्थगित करने के बाद सितंबर में आयोजित की गई। यूपीसीईटी 2021 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए बुलाया जाएगा। आवंटन परीक्षा में UPCET रैंक/ स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : UPCET 2021: 16 सितंबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग स्थगित, एकेटीयू ने जारी की अधिसूचना
AKTU के MBA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए मान्य
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) लखनऊ के MBA कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (UPCET) 2021 का स्कोर भी स्वीकार्य होगा। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने और सीएमएटी 2021 में उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को राहत प्रदान करने के लिए निर्णय किया गया है कि अब उत्तर प्रदेश कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) -2021 स्कोर का उपयोग AKTU के MBA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : उच्च न्यायालय में सहायक और अधिकारियों के 411 पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई
UPCET 2021 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित
हालांकि, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 16 सितंबर से शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (यूपीसीईटी) काउंसलिंग 2021 को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों की वजह से काउंसलिंग को कुछ समय के लिए टाल दी गई है। अब एकेटीयू द्वारा जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर जा सकते हैं।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X