UP Schools Closed: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में कल से शीतकालीन अवकाश शुरू, इतने दिन विद्यालय रहेंगे बंद
UP Winter Vacation 2024: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में कल से शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूलों की छुट्टीयां 15 दिन तक रहने वाली है। इसके साथ ही छात्रों को गृहकार्य भी दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चे घर पर पढ़ाई कर सकें, इसके लिए शिक्षकों की ओर से उन्हें 15 दिन का होमवर्क भी दिया जाएगा। शीतकालीन अवकाश के बाद सभी स्कूल 15 जनवरी को निर्धारित समय पर खुलेंगे।
यूपी के इन जिलों मे स्कूल रहेंगे बंद
मौसम को देखते हुए कल ही मेरठ में आठवीं तक के स्कूलों में 30 और 31 दिसंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा, बुलंदशहर में कई प्राइवेट स्कूलों में भी विंटर वेकेशन घोषणा कर दी गई है। वहीं मुजफ्फरनगर जिले में 30 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि नोएडा, गाजियाबाद के स्कूलों को बारिश के चलते पहले ही बंद रखने का आदेश जारी हो चुका है। गाजियाबाद डीएम ने सभी स्कूलों को 31 दिसंबर 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।
देहरादून के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश
देहरादून जिले में बढ़ती ठंड और बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में लंबी छुट्टियों की घोषणा की है। कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का पालन सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुनिश्चित किया जाए।
कमेंट
कमेंट X