फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up schools closed winter vacation primary schools from 31st december to14th january, check details

UP Schools Closed: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में कल से शीतकालीन अवकाश शुरू, इतने दिन विद्यालय रहेंगे बंद

Mon, 30 Dec 2024 12:36 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 30 Dec 2024 12:36 PM IST
सार

UP Winter Vacation 2024: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में कल से शीतकालीन अवकाश रहेगा। स्कूलों की छुट्टीयां 15 दिन तक रहने वाली है। इसके साथ ही छात्रों को गृहकार्य भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
up schools closed winter vacation primary schools from 31st december to14th january, check details
Winter Vacation 2024-25 - फोटो : freepik

विस्तार

UP Winter Vacation 2024: उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, बिहार झारखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ यूपी के प्राइमरी स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो कर दी गई है। 23 दिसंबर से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म हो भी खत्म हो गईं है। परीक्षा का परिणाम शीतकालीन अवकाश के जारी होगा। 
विज्ञापन


शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चे घर पर पढ़ाई कर सकें, इसके लिए शिक्षकों की ओर से उन्हें 15 दिन का होमवर्क भी दिया जाएगा। शीतकालीन अवकाश के बाद सभी स्कूल 15 जनवरी को निर्धारित समय पर खुलेंगे।
विज्ञापन

यूपी के इन जिलों मे स्कूल रहेंगे बंद

मौसम को देखते हुए कल ही मेरठ में आठवीं तक के स्कूलों में 30 और 31 दिसंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा, बुलंदशहर में कई प्राइवेट स्कूलों में भी विंटर वेकेशन घोषणा कर दी गई है। वहीं मुजफ्फरनगर जिले में 30 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि नोएडा, गाजियाबाद के स्कूलों को बारिश के चलते पहले ही बंद रखने का आदेश जारी हो चुका है। गाजियाबाद डीएम ने सभी स्कूलों को 31 दिसंबर 2024 तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।

देहरादून के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश

देहरादून जिले में बढ़ती ठंड और बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में लंबी छुट्टियों की घोषणा की है। कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। 

देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का पालन सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed