फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP RTE school admission for more than six lakh seats starts today; admissions till March 27

UP RTE Admission: यूपी के स्कूलों में छह लाख से अधिक सीटों पर आज से आवेदन शुरू, इस दिन जारी होगा आवंटन सूची

Sun, 01 Dec 2024 04:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 01 Dec 2024 04:39 PM IST
सार

UP RTE Admission 2025: बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP RTE school admission for more than six lakh seats starts today; admissions till March 27
UP RTE Admission 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP RTE Admission 2025: यूपी के स्कूलों में चार चरणों में होगा। पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से चालू हो चुकी है। इस चरण के लिए 19 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BAS) 20 से 23 दिसंबर तक प्रवेश फॉर्म सत्यापन शुरू करेंगे।

विज्ञापन


लॉटरी के परिणाम 24 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे और छात्र 27 दिसंबर तक अपने आवंटित स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। 2025-26 में 62871 हजार निजी स्कूलों की छह लाख सीटों पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन


यूपी सरकार ने एक्स (पूर्व में द्विटर) पर पोस्ट किया, "शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 6.03 लाख सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च तक चार चरणों में जारी रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


चार चरणों में होगा दाखिला
  • पहले चरण का आयोजन 1 दिसंबर यानी आज से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। 20 से 23 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों का बीएसए द्वारा सत्यापन किया जाएगा। 24 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी और 27 दिसंबर तक आवंटित स्कूलों में बच्चों को प्रवेश लेना होगा।
  • दूसरे चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू होगी और 19 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगी। प्रवेश के लॉटरी परिणाम 24 जनवरी को घोषित किए जाएंगे और 27 जनवरी तक छात्रों को प्रवेश आवंटित किए जाएंगे।
  • तीसरे चरण में एक से 19 फरवरी तक आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे। बीएसए 20 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेगा। तीसरे चरण का परिणाम 24 फरवरी को घोषित किया जाएगा और 27 फरवरी तक विद्यालयों में प्रवेश दिए जाएंगे।
  • अंतिम चरण के लिए आवेदन 1 मार्च से शुरू होगा और 19 मार्च तक चलेगा। बीएसए 20 से 23 मार्च तक आवेदनों का सत्यापन करेगा और लॉटरी परिणाम 24 मार्च, 2025 तक उपलब्ध रहेंगे। 

आधिकारिक नोट में कहा गया है, "सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1) (सी) के तहत कक्षा 1/प्री-प्राइमरी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरी हो।"
 

यूपी आरटीई प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rte25.upsdc.gov.in) पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर लॉगिन टैब खोलें।
  • सबसे पहले मांगे गए विवरण प्रदान करके पंजीकरण करें: जिला, क्षेत्र, शहर/ब्लॉक, ग्राम पंचायत/वार्ड, अभ्यर्थी का नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, लिंग, वर्ग, श्रेणी और प्रमाण पत्र संख्या।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
  • प्रदर्शित पांच अंकों का कोड दिए गए बॉक्स में टाइप करें।
  • एक बार यह हो जाने पर, विवरण की समीक्षा करें और 'रजिस्टर बटन' पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाने पर, अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • यदि आपको दस्तावेज अपलोड करने या आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता है, तो इन चरणों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed