फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Polytechnic Entrance Exam Applications for admission started; Admission will be done in 2 lakh+ seats

UP Polytechnic: यूपी पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू; 2 लाख+ सीटों में होगा एडमिशन

Thu, 16 Jan 2025 07:52 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 16 Jan 2025 07:52 AM IST
सार

JEECUP Polytechnic Entrance Exam: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईईसीयूपी 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जेईईसीयूपी के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2025 से शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
UP Polytechnic Entrance Exam Applications for admission started; Admission will be done in 2 lakh+ seats
JEECUP 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEECUP Polytechnic 2025: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (UPBTE) ने यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईईसीयूपी 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जेईईसीयूपी के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2025 से शुरू  हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.jeecup.admissions.nic.in) पर जाकर पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी, अनुदानित, पीपीपी मॉडल और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुपों में आवेदन करने के पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

JEECUP 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन पत्र जारी होने की तिथि 15 जनवरी 2025
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025
आवेदन में संशोधन 1 मई से 6 मई 2025 तक
यूपी पॉलीटेक्निक परीक्षा 20 मई से 28 मई तक 

20 मई से शुरू होगी परीक्षाएं

परिषद द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, जेईईसीयूपी ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, एल, के1 से के8 तक की परीक्षाएं 20 मई से 28 मई तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों को 30 अप्रैल तक जेईईसीयूपी आवेदन पत्र 2025 जमा करना होगा। उन्हें 1 मई से 6 मई के बीच फॉर्म में दर्ज विवरणों को संपादित करने का अवसर दिया जाएगा।

परिषद ने उत्तर प्रदेश में चल रहे कुल 147 सरकारी, 18 सहायता प्राप्त, 18 पीपीपी और 2,486 निजी क्षेत्र के पॉलिटेक्निक संस्थानों के नाम और कोड नंबर, विभिन्न पाठ्यक्रम समूहों के तहत पहली और दूसरी पाली में चल रहे 77 पाठ्यक्रमों के नाम और पाठ्यक्रमवार उपलब्ध सीटों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया।


2 लाख 28 हजार सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 

बता दें कि हर साल यूपी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट्स में डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए जेईईसीयूपी प्रवेश परीक्षा होती है। उत्तर प्रदेश में राजकीय, अनुदानित, निजी और पीपीपी मॉडल संचालित लगभग 1400 पॉलीटेक्निक में जिसमें 2 लाख 28 हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाता है।

आवेदन फीस

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये प्रति ग्रुप निर्धारित है। 

परीक्षा पैटर्न

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 सवाल बहुविकल्पीय होंगे। खास बात यह है कि प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक सही जवाब के चार अंक मिलेंगे। मुख्य काउंसलिंग तीन चरणों में और विशेष काउंसलिंग चौथे चरण से होगी।

2023 तक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों को प्रवेश मिल जाता था लेकिन सत्र 2024-25 की प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया था और शून्य अंक पाने वालों को दाखिला नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed