फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NMMS 2024-25 Admit Card out now at entdata.co.in; Exam on 10 Nov, Direct link here to download

UP NMMS Admit Card: यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Sun, 03 Nov 2024 06:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

UP NMMS Admit Card: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP NMMS 2024-25 Admit Card out now at entdata.co.in; Exam on 10 Nov, Direct link here to download
UP NMMS Admit Card - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (/entdata.co.in.)

विस्तार

UP NMMS 2024-25: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा (UP NMMS) 2024-25 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो छात्र इस स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in. पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

परीक्षा का विवरण

इस परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉलरशिप की जानकारी

इस स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से 28 सितंबर तक चली थी। छात्रों को 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में 7वीं कक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम प्रतिशत 50% निर्धारित किया गया था।

अभी के सत्र (2024-25) में छात्रों को सरकारी या सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना आवश्यक है। जो छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय और निजी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए योग्य नहीं हैं।


इसके अलावा, आवेदन करने वाले छात्रों के पिता की वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
 
विज्ञापन

UP NMMS स्कॉलरशिप 2024: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें, फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed