फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG 2025 Counselling Round 2: Registration till Sept 18, Seat Allotment on Sept 23

UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 का कार्यक्रम संशोधित; अब 18 तरीख तक करें पंजीकरण

Mon, 15 Sep 2025 07:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

UP NEET UG Counselling 2025: डीजीएमई यूपी ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के कार्यक्रम में संशोधन किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, इस राउंड के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा 18 सितंबर निर्धारित की गई है।
 

विज्ञापन
UP NEET UG 2025 Counselling Round 2: Registration till Sept 18, Seat Allotment on Sept 23
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UP NEET UG Counselling 2025: उत्तर प्रदेश के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DGME) ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नोट करें सभी जरूरी तिथियां

राउंड 2 की मेरिट लिस्ट भी 18 सितंबर को घोषित की जाएगी और उम्मीदवार 19 सितंबर से अपनी पसंदीदा कॉलेज/कोर्स का चयन (Choice Filling) कर सकेंगे। केवल वही उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा ले पाएंगे जिन्होंने रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी फीस जमा कर दी है। DGME राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट का परिणाम 23 सितंबर को घोषित करेगा। पहले यह तिथि 15 और 19 सितंबर तय की गई थी।

एक अलग नोटिस में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DGME) ने कहा है कि जो उम्मीदवार राउंड 1 में अलॉट की गई MBBS/BDS सीट ज्वॉइन कर चुके हैं और अब रिजाइन करना चाहते हैं, उन्हें 17 सितंबर तक अपने संबंधित नोडल सेंटर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिजाइन जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP NEET UG 2025 Round 2 Counselling Schedule: राउंड-2 का संशोधित कार्यक्रम

 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड: 10 से 18 सितंबर
  • रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी जमा: 10 से 18 सितंबर
  • मेरिट लिस्ट घोषित: 18 सितंबर
  • Choice Filling: 19 से 22 सितंबर
  • सीट अलॉटमेंट परिणाम: 23 सितंबर
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और एडमिशन रिपोर्टिंग: 25 से 27 सितंबर; 29 से 30 सितंबर; और 3 अक्तूबर 2025

 

कैसे होगा सीट अलॉटमेंट?

एमसीसी के नोटिस के अनुसार, एनआरआई श्रेणी में सीट आवंटन प्राथमिकता प्रणाली पर आधारित होगा।

  • प्राथमिकता 1- स्वयं एनआरआई उम्मीदवार और एनआरआई के बच्चे।
  • प्राथमिकता 2- एनआरआई वार्डों के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के रिश्तेदार।
  • आवंटन प्रक्रिया चरणबद्ध होगी। पहले प्राथमिकता 1 के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। शेष सीटें प्राथमिकता 2 उम्मीदवारों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed