फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG 2023 2nd stray vacancy round Counselling schedule out check at dgme.up.gov.in

UP NEET UG Counselling: दूसरे स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी, ऐसे करें आवेदन

Fri, 20 Oct 2023 04:31 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 20 Oct 2023 04:31 PM IST
सार

UP NEET UG 2023: यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के दूसरे चरण की खाली सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP NEET UG 2023 2nd stray vacancy round Counselling schedule out check at dgme.up.gov.in
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP NEET UG 2023 Counselling: महानिदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के दूसरे राउंड की खाली सीटों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डीजीएमई यूपी की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

विज्ञापन

UP NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल

यूपी नीट यूजी 2023 काउंसलिंग के दूसरे चरण की खाली सीटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। जबकि यह 23 अक्तूबर, 2023 को समाप्त होगा। पंजीकरण और सुरक्षा राशि जमा करने की तिथि 20 अक्तूबर से 25 अक्तूबर, 2023 तक है। ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन की तिथि 20, 21  और 25 अक्तूबर 2023 तक है। मेरिट सूची 25 अक्तूबर, 2023 को घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 26 अक्तूबर से 27 अक्तूबर, 2023 तक की जाएगी और परिणाम की घोषणा 28 अक्तूबर, 2023 को की जाएगी। आवंटन पत्र डाउनलोड करना और प्रवेश 30 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दूसरे स्ट्रे वैकेंसी दौर में भाग लेने के लिए, सभी पात्र उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 1000 रुपये जमा करके वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

सुरक्षा राशि

सरकारी कॉलेजों के लिए सुरक्षा राशि 30,000 रुपये है। जबकि प्राइवेट डेंटल कॉलेज, निजी डेंटल कॉलेजों के लिए 01 लाख रुपये उम्मीदवारों को ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।

काउंसलिंग शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन - 20 से 23 अक्तूबर सुबह 11 बजे तक

  • रजिस्ट्रेशन एवं सिक्योरिटी मनी जमा करने की तिथि 20 से 25 अक्तूबर शाम 05 बजे तक

  • ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख - 20, 21 और 25 अक्तूबर

  • मेरिट सूची की घोषणा -  25 अक्तूबर

  • चॉइस फिलिंग 26 से 27 अक्तूबर शाम 05 बजे तक

  • सीट आवंटन परिणाम 28 अक्तूबर

  • आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि 30 से 31 अक्तूबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed