फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG 2022 Counselling registration starts today Medical Education

UP NEET UG 2022 Counselling: यूपी नीट स्नातक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, छात्र ऐसे करें आवेदन

Sat, 22 Oct 2022 06:34 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Sat, 22 Oct 2022 06:34 PM IST
सार

UP NEET UG 2022 Counselling: यूपी नीट स्नातक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, छात्र ऐसे करें आवेदनचिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक उत्तर प्रदेश (DGMEUP) ने राज्य की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2022 काउंसलिंग पंजीकरण आज यानी 22 अक्तूबर से शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
UP NEET UG 2022 Counselling registration starts today Medical Education
UP NEET counselling - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP NEET UG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशक उत्तर प्रदेश (DGMEUP) ने राज्य की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2022 काउंसलिंग पंजीकरण की प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने NEET 2022 यूजी परीक्षा पास की है, वे  यूपी नीट काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। डीजीएमई उत्तर प्रदेश एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य की 85 प्रतिशत कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगा। 

विज्ञापन

29 अक्तूबर को जारी की जाएगी मेरिट सूची

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट यूजी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शनिवार 22 अक्तूबर से शुरू होगा और 23 अक्तूबर तक जारी रहेगा। उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक यूपी नीट काउंसलिंग के लिए सिक्योरिटी मनी जमा कर सकते हैं। डीजीएमई यूपी राज्य की मेरिट सूची जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 29 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद विकल्प भरने की प्रक्रिया एक नवंबर से चार नवंबर, 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 22 से 28 अक्तूबर, 2022 तक होगाी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सुरक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 से 28 अक्तूबर, 2022 तक होगाी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यूपी नीट यूजी 2022 काउंसलिंग 25 से 30 अक्तूबर, 2022 तक होगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    राज्य मेरिट सूची जारी करने की तिथि (अस्थायी) 29 अक्तूबर, 2022 होगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग एक नवंबर से चार नवंबर, 2022 तक होगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवंटन परिणाम की घोषणा राउंड 4-5 नवंबर 2022 को होगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवंटित संस्थानों में आवंटन पत्र डाउनलोड और रिपोर्टिंग की तारीख 07 से 11 नवंबर, 2022 होगी।
विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2022: ऐसे करें आवेदन

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले upneet.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    'Registration for State Merit' लिंक पर जाएं और रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    NEET UG रोल नंबर और आवेदन नंबर के साथ लॉग-इन करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र भरें, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    2,000 रुपये की काउंसलिंग फीस ऑनलाइन जमा करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed