UP NEET UG 2022 Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया, जानें कब होगा पहले दौर का आवंटन
UP NEET UG 2022 Counselling: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश की ओर से जारी पहले दौर की काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स के अनुसार, मेडिकल / डेंटल कॉलेजों में लगभग 10,185 सीटें यूपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से भरी जानी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET UG 2022 Counselling: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश, राज्य में मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के लिए च्वॉइस फिलिंग विंडो सोमवार, सात नवंबर को बंद करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश के लिए स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, काउंसलिंग 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की है, वे आधिकारिक वेबसाइट- upneet.gov.in पर ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं।
उम्मीदवारों को वरीयता के क्रम में पाठ्यक्रम और कॉलेज की पसंद को भरने का सुझाव दिया जाता है और आगे की प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने के लिए चुने गए विकल्प करे सहेज लें यानी च्वॉइस फिलिंग के बाद उसे लॉक कर दें।
UP NEET UG Counselling: आजकल में आएगा परिणाम
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (DMET), उत्तर प्रदेश की ओर से जारी पहले दौर की काउंसलिंग सीट मैट्रिक्स के अनुसार, मेडिकल / डेंटल कॉलेजों में लगभग 10,185 सीटें यूपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से भरी जानी हैं। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम नीट अंडर ग्रेजुएट मेरिट, सीटों की उपलब्धता और राउंड वन काउंसलिंग पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरी गई वरीयता के आधार पर जारी किया जाएगा।
यूपी नीट यूजी पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम आठ या नौ नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। बता दें कि पहले उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम चार या पांच नवंबर को घोषित किया जाना था।
UP NEET UG Counselling 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग की तारीख : तीन से सात नवंबर, 2022 -
यूपी नीट यूजी 2022 राउंड वन सीट आवंटन परिणाम : आठ या नौ नवंबर, 2022 -
आवंटन पत्र डाउनलोड करना और आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग : 09 से 13 नवंबर, 2022 तक
कमेंट
कमेंट X