फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET PG Counselling 2024 Round-3 begins; Register by January 10

UP NEET PG Counselling 2024: यूपी नीट पीजी राउंड-3 की काउंसलिंग शुरू; 10 जनवरी तक करें रजिस्ट्रेशन

Tue, 07 Jan 2025 05:41 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 07 Jan 2025 05:41 PM IST
सार

UP NEET PG Counselling 2024: यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP NEET PG Counselling 2024 Round-3 begins; Register by January 10
नीट पीजी काउंसलिंग 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP NEET PG Counselling 2024: उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय ने नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upneet.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार 15 जनवरी से यूपी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित कॉलेज में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग की समय सीमा 18 जनवरी है।

UP NEET PG Counselling 2024: महत्वपूर्ण तारीखें और शुल्क

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो 10 जनवरी रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग सुरक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क 3,000 रुपये है जो वापस नहीं किया जाएगा।

UP NEET PG Counselling 2024: सीट आवंटन तिथि

UP NEET PG 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 चॉइस फिलिंग विंडो 8 जनवरी को खुलेगी। यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद, यूपी नीट पीजी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा।

यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 13 जनवरी को घोषित किया जाएगा। यूपी नीट पीजी 2024 सील आवंटन परिणाम उम्मीदवार की रैंक, वरीयता, सीट उपलब्धता और आरक्षण नीति पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP NEET PG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवार यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं:
  • नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड
  • नीट पीजी 2024 रैंक लेटर
  • नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड
  • हाई स्कूल (10वीं) प्रमाणपत्र या जन्म प्रमाणपत्र
  • फोटो आईडी प्रूफ
  • स्थायी मेडिकल पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • एमबीबीएस डिग्री प्रमाणपत्र
  • इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र (यूपी उम्मीदवारों के लिए)
  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र (अंतिम संस्थान से)
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें (आवश्यकताओं के अनुसार)।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed