फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP DELED result out for semester 2nd, 4th, Here's the direct link to check

UP DELED Result Out: यूपी डीएलएड दूसरे और चौथे सेमेस्टर के नतीजे जारी, अभी इस लिंक से करें चेक

Thu, 10 Jul 2025 09:23 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 10 Jul 2025 09:23 AM IST
सार

UP DELED Result: परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने यूपी डीएलएड सेकेंड व फोर्थ सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन
UP DELED result out for semester 2nd, 4th, Here's the direct link to check
UP DELED Result Out - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP DELED Result 2025 Out: प्रयागराज में परीक्षा नियामक प्राधिकारी (ERA) कार्यालय ने विभिन्न बैचों के डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, यूपी डीएलएड दूसरे और चौथे सेमेस्टर के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट btcexam.in या updeled.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

द्वितीय सेमेस्टर में कुल 64 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर में कुल 1,60,405 प्रशिक्षुओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,60,159 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परिणामों के अनुसार, कुल 1,02,408 प्रशिक्षु (64 प्रतिशत) सफल हुए हैं, जबकि 57,691 प्रशिक्षु (36.02 प्रतिशत) परीक्षा में असफल घोषित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 246 प्रशिक्षु परीक्षा में अनुपस्थित रहे, 44 का परिणाम अपूर्ण रहा, 13 प्रशिक्षुओं का परिणाम रोक दिया गया है और तीन प्रशिक्षु अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए हैं।

विज्ञापन

2022 बैच के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित

2022 बैच के प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन मिश्रित रहा। चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 57,415 प्रशिक्षु पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 57,384 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 45,528 प्रशिक्षु सफल हुए, जिससे पास प्रतिशत 79 फीसदी रहा, जबकि 11,814 प्रशिक्षु (20.58%) असफल घोषित किए गए। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर में कुल 22,275 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें से 11,209 (52%) प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए और 10,319 (46.32%) प्रशिक्षु फेल हो गए। इस सेमेस्टर में 693 प्रशिक्षु परीक्षा में अनुपस्थित रहे। 

2021 बैच के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम भी जारी

2021 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 17,341 प्रशिक्षु पंजीकृत हुए थे, जिनमें से केवल 8,123 (47%) प्रशिक्षु ही परीक्षा में पास हो सके, जबकि 9,026 (52%) प्रशिक्षु असफल हो गए। वहीं, द्वितीय सेमेस्टर में कुल 10,490 प्रशिक्षुओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 6,013 (58%) सफल हुए और 4,477 (42%) प्रशिक्षु फेल हो गए।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश (यूपी डी.एल.एड.) की आधिकारिक वेबसाइट https://btcexam.in/ पर जाएं। 
  • अब "डाउनलोड रिजल्ट" विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद जिस प्रोग्राम और पेपर के लिए आपने परीक्षा दी थी, उसे चुनें।
  • अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड दर्ज करके "साइन इन" पर क्लिक करें। 
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, उसे डाउनलोड कर लें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम की एक हार्ड कॉपी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed