UP DElEd Admissions 2023: डीएलएड दाखिले के लिए रैंक कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UP DElEd 2023: यूपी डीएलएड 2023 के लिए राज्यव्यापी रैंक कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP DElEd State Rank Card 2023: उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने यूपी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन या (यूपी डीएलएड 2023 के लिए राज्यव्यापी रैंक कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर अपने रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी डीएलएड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 02 जून से 31 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इस साल, डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, इसके बजाय प्रवेश पूरी तरह से मेरिट के आधार पर तय किया जाएगा।
UP DElEd 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, 'अपने राज्य की रैंक जानने के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने पाठ्यक्रम और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
-
आपका राज्य रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
UP DElEd क्या है?
बेसिक टीचर सर्टिफिकेट जिसे बीटीसी के नाम से पहले जाना जाता था। अब इस कोर्स को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) कहा जाता है। यह दो वर्ष की अवधि के लिए होता है। इसे करने के लिए कम से कम 50% न्यूनतम अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 45% अंक होने चाहिए।
कमेंट
कमेंट X