UP DElEd 2024: इस राज्य में इंटर पास भी दे सकते हैं डीएलएड परीक्षा, खुली है आवेदन विंडो, तुरंत कर लें पंजीकरण
UP DElEd 2024: यूपी में अब 12वीं पास कैंडिडेट भी डीएलएड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पहले इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक की डिग्री थी। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्तूबर, 2024 तक यूपी डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP DElEd 2024 Eligibility: यूपी में अब 12वीं पास कैंडिडेट भी डीएलएड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पहले इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य योग्यता स्नातक की डिग्री थी, जिसे अब इंटरमीडिएट कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 9 सितंबर 2024 को शासनादेश के उस हिस्से को रद्द कर दिया है, जिसमें दो वर्षीय डीएलएड में दाखिले के लिए योग्यता इंटरमीडिएट से ग्रेजुएशन की गई थी।
कुल 2,33,350 सीटों पर दिया जाएगा प्रवेश
दो वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 सितंबर से चालू है। हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि दाखिला प्रक्रिया 12 दिसंबर तक चलेगी और इसमें याचिकाकर्ताओं को भी शामिल किया जाए। इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्तूबर, 2024 तक यूपी डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। प्रदेश में डीएलएड की कुल 2,33,350 सीटों हैं, जिन पर दाखिला होना है।
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण (UPERA) डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा 2024-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर स्वीकार कर रहा है। आवेदन पत्र के लिए शुल्क भुगतान विंडो 10 अक्तूबर, 2024 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 12 अक्तूबर, 2024 तक अपने आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UP DElEd Admission 2024: कैसे मिलेगा प्रवेश?
यूपी डीएलएड के तहत दाखिला शैक्षणिय योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए दिया जाएगा। पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार, दाखिले के लिए राज्य मेरिट सूची 16 अक्तूबर को जारी की जाएगी और काउंसलिंग का पहला चरण 17 से 30 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।
पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया 13 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। वहीं, काउंसलिंग का दूसरा चरण 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा और प्रवेश प्रक्रिया 10 तक पूरी कर ली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पात्रता
जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे यूपी डीएलएड परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है।
ऐसे करें आवेदन
- यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, यूपी डीएलएड 2024 परीक्षा फॉर्म के लिए पंजीकरण लिंक देखें।
- पंजीकरण पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यहां, व्यक्तिगत, व्यावसायिक और शैक्षणिक जैसे पूछे गए विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद, निर्धारित विनिर्देश में वांछित दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अंत में, श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन मोड में पूछे गए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X