UP BTech counselling 2023: बीटेक काउंसलिंग के लिए आगे बढ़ी पंजीकरण की तिथि, अब 20 अगस्त तक करें आवेदन
UP BTech counselling 2023: उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (UPTAC) ने यूपीटीएसी बीटेक काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। अन्य सभी कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग आवेदन जमा करने की तारीख भी बदल दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP BTech counselling 2023 Registration Date Extended: उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग (UPTAC) ने यूपीटीएसी बीटेक काउंसलिंग 2023 के लिए पंजीकरण की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। अन्य सभी कार्यक्रमों के लिए काउंसलिंग आवेदन जमा करने की तारीख भी बदल दी गई है। जो उम्मीदवार राज्य विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।
यूपीटीएसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक “सभी कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2023 रात 23:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। एचआरएस विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों के लिए डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 22 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
UP BTech counselling 2023 ऐसे करें आवेदन
-
यूपीटीएसी की आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
-
यूपीटीएसी बीटेक काउंसलिंग 2023 के तहत रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
यूपी बीटेक काउंसलिंग पंजीकरण पेज पर जाएं।
-
जेईई मेन आवेदन संख्या दर्ज करें और पंजीकरण करें।
-
अब जनरेट किए गए क्रेडेंशियल और सुरक्षा कोड की का उपयोग करके लॉगिन करें।
-
आवेदन पत्र भरने और पसंदीदा विकल्प जमा करने के लिए आगे बढ़ें।
-
भुगतान करें और आवेदन पत्र की जांच करें।
-
एप्लिकेशन पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X