फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Warns Students of Cyber Fraud in 2026 Exams, Says Do Not Trust Calls Offering Marks Increase

UP Board Result 2026: रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड की छात्रों-अभिभावकों को सलाह, साइबर ठगी से किया सावधान

Fri, 03 Apr 2026 10:29 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 03 Apr 2026 10:29 PM IST
सार

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड ने 2026 परिणाम को लेकर साइबर ठगी से सावधान रहने की चेतावनी दी है। ठग अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे मांग सकते हैं। बोर्ड ने किसी भी कॉल, मैसेज पर भरोसा न करने और 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी है।
 

विज्ञापन
UP Board Warns Students of Cyber Fraud in 2026 Exams, Says Do Not Trust Calls Offering Marks Increase
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Board 10th 12th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम से पहले छात्रों और अभिभावकों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। परिषद ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। यह चेतावनी पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर जारी की गई है, जिसमें कई बार ठगों द्वारा परीक्षार्थियों को गुमराह करने के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अंक बढ़ाने के नाम पर ठगी का खतरा

परिषद के अनुसार, साइबर अपराधी छात्रों को फोन कॉल या अन्य माध्यमों से संपर्क कर उनके अंक बढ़ाने का झूठा वादा कर सकते हैं। इसके बदले वे पैसे की मांग करते हैं। इतना ही नहीं, ये ठग यह भी दावा करते हैं कि उनकी पहुंच बोर्ड के मुख्य डेटाबेस तक है। कई मामलों में वे परिषद के कर्मचारियों के नाम का गलत इस्तेमाल कर अपनी पहचान को विश्वसनीय बनाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी निर्देश

परिषद ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करें। बोर्ड कभी भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अंक बढ़ाने जैसी कोई बात नहीं करता। साथ ही, अपनी निजी जानकारी जैसे रोल नंबर या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।


Image

शिकायत कैसे करें?

यदि किसी को इस तरह की कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो उसे रिकॉर्ड करें और तुरंत अपने जिले के डीआईओएस को सूचित करें। इसके अलावा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed