फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Toppers Talk Himanshi Vishvakarmas Tips to get Safalta in UP Board Exams 2021 SFUP

यूपी बोर्ड टॉपर्स टॉक : फतेहपुर की हिमांशी बताएंगी, कैसे करें 10वीं की शानदार तैयारी

Fri, 26 Mar 2021 08:02 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 26 Mar 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
UP Board Toppers Talk Himanshi Vishvakarmas Tips to get Safalta in UP Board Exams 2021 SFUP
UP Board Exam 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

UP Board 2021 exam preparation tips: कहते हैं रास्ते की फ़िक्र रखने वालों की अक्सर मंजिल बुरा मान जाया करती है। इसलिए मंजिल की चाह रखने वाले कभी रास्तों की परवाह नहीं करते हैं। कुछ इस तरह का मिजाज रखती हैै फतेहपुर के एक साधारण से गांव केशवपुर में रहने वाली यह बेटी। जिसने अपनी मंजिल को पाने की चाह में कभी रास्तों की परवाह नहीं की, उसे बस जिद थी तो 10वीं की परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने की और उसने अपनी यह जिद पूरी की भी।

विज्ञापन

हम बात कर रहे हैं फतेहपुर की हिमांशी विश्वकर्मा की जिन्होंने यूपी बोर्ड 10वीं 2020 परीक्षा में पूरे प्रदेश में 5वाँ स्थान लाकर अपने पिता की मेहनत को साकार कर दिया था। अब वही, हिमांशी सफलता टॉक के खास सेशन टॉपर्स टॉक का हिस्सा बनने आ रही हैं। इस खास सेशन में वह अपने प्रदेश के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी और उसमें अच्छे अंक पाने के बारे में टिप्स भी देंगी।

विज्ञापन

एक मीडिया रिपोर्ट में हिमांशी बताती हैं कि जब वह यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं तो इसके लिए उन्हें रोजाना 15 किमी. की दूरी तय करनी पड़ती थी और उस दूरी को तय करने में लगभग 03 से 04 किमी. तक पैदल भी जाना पड़ता था। कभी-कभी उनके पिताजी उन्हें साइकिल से हाईवे तक छोड़ दिया करते थे, वहां के बाद वह बस से स्कूल तक पहुंचती थीं। इतनी कठिनाइयों और अभाव के बाद भी इस बेटी ने कभी हार नहीं मानी और अपनी परीक्षा (UP Board Exam) में 600 में से 568 अंक लाकर सफलता का परचम लहराया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है टॉपर्स टॉक 
बोर्ड परीक्षा का समय काफी नजदीक आ चुका है। ऐसे में अक्सर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में तनाव भी बढ़ जाता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए safalta.com यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक मुहिम चला रहा है। जिसमें छात्रों को प्रदेश के टॉपर्स के साथ रूबरू कराया जाता है। जहां वे अपने अनुभवों को छात्रों के साझा करते हैं और परीक्षा की तैयारी को कैसी बेहतर बनाया जा सकता है। इस बात पर भी चर्चा करते हैं साथ ही तैयारी से जुड़े टिप्स बताते हैं।

कब होगी टॉपर्स हिमांशी की टाॅक, बोर्ड स्टूडेंट्स के साथ
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की 10वीं में पूरे प्रदेश में 5 वाँ स्थान पाने वाली हिमांशी विश्वकर्मा 27 मार्च 2021 शनिवार के दिन टॉपर्स टॉक का हिस्सा बनेंगी। इस सेशन में उनसे कुछ अहम बिंदुओं पर बात होगी ...

  • परीक्षा की तैयारी के समय तनाव को कैसे दूर रखें।
  • रिवीजन की क्या हो रणनीति।
  • कम समय में पूरे सिलेबस को कैसे पढ़ें?

इसके अलावा यदि छात्र हिमांशी से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो पूछ सकते हैं।

सेशन से कैसे जुड़े
सफलता टॉक के इस खास सेशन का हिस्सा बनने के लिए आपको safalta.com के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। इसके अलावा छात्र सफलता के फेसबुक पेज को भी फॉलो करके टॉपर्स टॉक का हिस्सा बन सकते हैं। या इस लिंक http://bit.ly/upboard-topper-himanshii के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed