UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, जानें कितना लगेगा शुल्क
UP Board Scrutiny Registration: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच (स्क्रूटनी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा कर अपने अंकों का पुनः सत्यापन करा सकते हैं।
विस्तार
UP Board Scrutiny Registration 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सन्निरीक्षण (स्क्रूटनी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
17 मई 2026 तक कर सकते हैं आवेदन
स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है। हर विषय के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया गया है, जिसमें लिखित और प्रैक्टिकल दोनों के लिए अलग-अलग फीस देनी होगी।
आवेदन के बाद फॉर्म और चालान भेजना जरूरी
छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद फीस चालान के जरिए सरकारी खजाने में जमा करनी होगी। इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर और चालान की कॉपी के साथ संबंधित कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से 17 मई 2026 तक भेजना जरूरी है। ध्यान रहे, ऑफलाइन या देर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UP Board 10th Result 2026: कैसा रहा इस बार 10वीं-12वीं के बच्चों का प्रदर्शन?
इस परीक्षा में 13,43,524 बालक और 12,57,857 बालिकाएं शामिल हुईं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30% रहा, जबकि बालिकाओं ने 93.76% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों से 6.46% अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 66.67% रहा, जिसमें संस्थागत छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर देखा गया।
इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38% रहा। इस परीक्षा में करीब 24.86 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से लगभग 19.98 लाख विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।
UP Board 2026: स्क्रूटनी आवेदन के स्टेप्स
- सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब “Scrutiny Application 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, कक्षा (10वीं/12वीं) और विषय चुनें।
- आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
- प्रति विषय ₹500 शुल्क का चालान जनरेट कर बैंक/कोषागार में जमा करें।
- भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट और चालान की कॉपी डाउनलोड करें।
- इन्हें रजिस्टर्ड डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में 17 मई 2026 तक भेज दें।
कमेंट
कमेंट X