फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result: Will Sitapur still dominate the results this time?

UP Board Result: बोर्ड नतीजों में एक बार फिर रहा सीतापुर का दबदबा, बाराबंकी ने दी बादशाहत को चुनौती

Thu, 23 Apr 2026 05:33 PM IST
Riya Dubey एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Thu, 23 Apr 2026 05:33 PM IST
सार

UP Board Result 2026: पिछले कई वर्षों में यूपी बोर्ड के नतीजों में सीतापुर के छात्रों ने टॉप कर अपनी खास पहचान बनाई है। अब 2026 के रिजल्ट में भी सीतापुर का शानदार प्रदर्शन रहा। इस बार दोनों कक्षाओं में टॉपर्स यहीं से हैं। हालांकि, बाराबंकी का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। 10वीं-12वीं की टॉपर लिस्ट में शामिल 11 में से 5 बाराबंकी के हैं।

रिजल्ट आपको अमर उजाली की वेबसाइट पर ही मिल जाएगा। बिना परेशानी यहां रिजल्ट देखें।

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करे
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करे

विज्ञापन
UP Board Result: Will Sitapur still dominate the results this time?
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए है। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए गए हैं, जिसमें यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह भी मौजूद रहे। इस बार 12वीं के परीक्षा कुल 80.38% उत्तीर्ण प्रतिशत रहा है। वहीं, 10वीं में कुल 90.40 फीसदी  विद्यार्थी पास हुए हैं। 

विज्ञापन


इस बार के नतीजों में सीतापुर के साथ-साथ बाराबंकी के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। 10वीं में दो छात्राओं ने टॉप किया, 587 अंक लाकर सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा पहले स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 488 अंक लाकर टॉप किया। बात करें 10वीं और 12वीं के टॉप 3 विद्यार्थियों की तो बाराबंकी ने मजबूत स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

UP Board 12th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

12वीं की टॉपर लिस्ट में दो विद्यार्थी बाराबंकी से हैं। 
 
रैंक नाम प्राप्तांक प्रतिशत शहर
1 शिखा वर्मा 488 97.60% सीतापुर
2 नंदिनी गुप्ता 486 97.20% बरेली
2 श्रेया वर्मा 486 97.20% बाराबंकी
3 सुरभि यादव 485 97.00% बरेली
3 पूजा पाल     485 97.00% बाराबंकी

UP Board 10th Topper List 2026: यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

10वीं के टॉपर लीस्ट में दो विद्यार्थी सीतापुर के हैं तो तीन बाराबंकी के विद्यार्थी हैं।
 

रैंक नाम प्राप्तांक प्रतिशत शहर
1 कशिश वर्मा 488 97.83% सीतापुर
2 अंशिका वर्मा 486 97.83% बाराबंकी
2 अदिति 486 97.50%     बाराबंकी
3 अर्पिता 485 97.33%     सीतापुर
3 परी वर्मा   485 97.33%     बाराबंकी


सबसे पहले परिणाम यहां देखें

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट सबसे पहले पाने के लिए और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के पंजीकरण कर लें। पंजीकृत छात्र सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करे
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करे
 

UP Board Topper: 2025 में टॉप-10 में सात विद्यार्थी शामिल थे

अगर पिछले वर्षों पर नजर डालें, तो सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है।

  • 2025 में हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में शामिल सीतापुर के मेधावी छात्रों में अर्पित वर्मा (97.50%), अंचल वर्मा (97.33%), आयुषी यादव (97%), गुंजन सिंह (96.83%), श्रुति मिश्रा (96.83%), सिद्धी सिंह (96.83%) और शिवम यादव (96.83%) के नाम शामिल हैं। 
  • वहीं, 12वीं की बात करें तो 2025 में प्रदेश के टॉप टेन लिस्ट में जिले के दो छात्र-छात्राएं अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे, 95 प्रतिशत अंकों के साथ सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद के मृदुल और युगृत्ना वर्मा 10वें स्थान पर थे।
  • इन विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया था।

यूपी बोर्ड के नतीजों पर सीतापुर का प्रदर्शन लगातार शानदार

  • वहीं वर्ष 2023 में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद (सीतापुर) की छात्रा प्रियांशी सोनी ने 98.33% अंक प्राप्त कर हाईस्कूल टॉप किया था। 
  • 2024 के हाईस्कूल रिजल्ट में भी सीतापुर के छह छात्र-छात्राएं टॉप-5 की सूची में शामिल थे। हाईस्कूल में प्राची निगम ने 98.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान पाया, जबकि इंटरमीडिएट में उसी कॉलेज के शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया था।

UP board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed