UP Board Result Date 2020: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार जून की इस तारीख को होगा खत्म, यहां है पूरी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) UP Board 10th/12th Class Result 2020 Date: माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 27 जून को आएंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि 10वीं के 30,24,632 व इंटर के 25,86,440 परीक्षार्थी सहित बोर्ड में कुल 56,11,072 पंजीकृत हुए थे। इस बार परीक्षाएं 12 फरवरी, 2020 से शुरू हो कर 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इन दोनों कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या लगभग 03 करोड़ है। इन कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 146755 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई।
छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ, दस जून को:
यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में शामिल छात्रों को छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने नौ एवं 10 जून, 2020 की तिथि निर्धारित की है। परीक्षाएं राजकीय इंटर कॉलेज अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में होगी।
उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण -1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण -2 उसके बाद यूपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण -3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
- UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
- UP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
चरण -4 यदि आप 10वीं कक्षा क परिणाम देखना चाहते हैं तो हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।
चरण -5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X