फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2026 Soon: DigiLocker shared latest update, Check Pass Criteria and Details

UP Board Result 2026 Soon: जल्द आ रहे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे, DigiLocker पर आया ताजा अपडेट

Tue, 21 Apr 2026 06:12 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 06:12 PM IST
सार

UP Board Result 2026 Soon: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द जारी हो होने वाला है। पिछले साल 25 अप्रैल को नतीजे आए थे। डिजिलॉकर की वेबसाइट पर अपडेट साझा किया गया है कि यूपी बोर्ड के नतीजे जल्द आने वाले हैं। ऐसे में बिना किसी परेशानी रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को पहले से ही पंजीकरण करने की सलाह दी जाती है।

10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

 

विज्ञापन
UP Board Result 2026 Soon: DigiLocker shared latest update, Check Pass Criteria and Details
UP Board Result 2026 Soon - फोटो : डिजिलॉकर

विस्तार

UP Board Results 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। डिजिलॉकर के अनुसार, यूपी बोर्ड के नतीजे बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि पिछले वर्ष बोर्ड ने 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया था।

विज्ञापन


इस बार भी इसी के आसपास नतीजे घोषित होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, यूपी बोर्ड की ओर से अभी तक परिणाम जारी करने की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही परिणाम का इतंजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों को सुखदायी खबर सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड का रिजल्ट किस वेबसाइट पर जारी होगा?

विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने की सुविधा अमर उजाला की वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला पोर्टल की मदद से ही अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे।

रिजल्ट कैसे होगा जारी?

यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिए जाएंगे, जहां से छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

पास होने के लिए जरूरी अंक

छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस न्यूनतम अंक से कम स्कोर करेंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

टॉपर्स लिस्ट और स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

बोर्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा। 12वीं कक्षा के नतीजे स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के अनुसार भी घोषित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।


ग्राफिक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें:

री-इवैल्यूएशन का विकल्प

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच (री-इवैल्यूएशन) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कब हुई थीं परीक्षाएं?

इस वर्ष यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। 

ऐसे देखें रोल नंबर से रिजल्ट

यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed