UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं की परीक्षाएं संपन्न, होली के बाद शुरू होगा मूल्यांकन; जानें अपडेट
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं अब संपन्न हो चुकी हैं। बोर्ड होली के बाद 19 मार्च से प्रदेश के 261 केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा समाप्ति के बाद अब मूल्यांकन की प्रक्रिया की शुरुआत होनी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षाओं का मूल्यांकन होली के बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 केंद्रों पर किया जाएगा।
मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी
मूल्यांकन प्रक्रिया स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की निगरानी में की जाएगी। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी, जिनकी निगरानी के तहत यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसके अलावा, हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।
मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा। इस तरह की सामग्री मूल्यांकन कक्ष में लाने पर सख्ती से रोक होगी। सभी उपकरणों को केंद्र के मुख्य गेट पर जमा करने की व्यवस्था होगी।
54 लाख+ छात्र-छात्राएं पंजीकृत
इस वर्ष कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, जिनमें से 27,32,216 छात्र हाई स्कूल और 27,05,017 छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
UP Board Result 2025: परिणाम की तारीख का अनुमान
यूपी बोर्ड के परिणाम की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले वर्षों के अनुभव से यह कहा जा सकता है कि यूपी बोर्ड परिणाम अप्रैल-मई तक जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया जाएगा।
पिछले पांच वर्षों में कब आए थे परिणाम?
| साल | 10वीं के रिजल्ट की तारीख | 12वीं के रिजल्ट की तारीख |
|---|---|---|
| 2024 | 20 अप्रैल | 20 अप्रैल |
| 2023 | 25 अप्रैल | 25 अप्रैल |
| 2022 | 18 जून | 18 जून |
| 2021 | 31 जुलाई | 31 जुलाई |
| 2020 | 27 जून | 27 जून |
पिछले पांच वर्षों के टॉपर्स
| साल | 10वीं के टॉपर्स | 12वीं के टॉपर्स |
|---|---|---|
| 2024 | प्राची निगम (98.50%) | शुभम वर्मा (97.80%) |
| 2023 | प्रिंयांशी सोनी (98.33%) | शुभ छपरा (97.80%) |
| 2022 | प्रिंस पटेल (97.67%) | दिव्यांशी (95.40%) |
| 2021 | कोई नहीं | कोई नहीं |
| 2020 | रिया जैन (96.67%) | अनुराग मलिक (97%) |
नोट:- 2021 में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण, यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। बोर्ड ने एक विशेष फार्मूले के आधार पर परिणाम तैयार किया और घोषित किया था।
कमेंट
कमेंट X