UP Board Evalution: आज से यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मू्ल्यांकन शुरू, जानें कब जारी होगा रिजल्ट
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम का मूल्यांकन आज से शुरू किया जाएगा। इस साल कक्षा दसवीं और बारहवीं के कुल 55,25,308 उम्मीदवारों ने परिक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
विस्तार
UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी आज, यानी 16 मार्च, से यूपी बोर्ड परिणाम मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करेगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा 16 से 31 मार्च, 2024 तक राज्य भर में विभिन्न परिक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
हालाँकि, होली त्योहार को देखते हुए मूल्यांकन कार्य 24 मार्च से 26 मार्च 2024 के बीच रोक दिया जाएगा।
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए इतने मूल्यांकन केंद्र बनाए गए
यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 94,802 परीक्षक और कक्षा 12वीं की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 52,295 परीक्षक नियुक्त किए हैं। इसके अलावा, बोर्ड ने राज्य में कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 131 मूल्यांकन केंद्र और कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए हैं।
इस दिन हुई परिक्षाएं
यूपीएमएसपी ने 22 फरवरी से 9 मार्च 2023 तक यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सभी तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक था और दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक था।
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए एस साल कक्षा 10वीं के कुल 29,47,311 उम्मीदवारों ने और कक्षा 12वीं के कुल 25,77,997 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 55,25,308 थी।
कमेंट
कमेंट X