{"_id":"644792e2c54d40c9bb03217d","slug":"up-board-result-2023-daughters-beat-in-10th-and-12th-results-know-who-was-ahead-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2023: 10वीं और 12वीं के नतीजों में बेटियों ने मारी बाजी, जानें कौन कितना आगे रहा?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2023: 10वीं और 12वीं के नतीजों में बेटियों ने मारी बाजी, जानें कौन कितना आगे रहा?
Tue, 25 Apr 2023 02:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
यूपी बोर्ड रिजल्ट
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। हाईस्कूल में कुल 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। इनमें 86.64% बालक और 93.34% बालिकाएं हैं। 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे। कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिस्खत नूर रहीं। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन टॉपर रहे। इसमें मथुरा के कृष्णा झा, पीलीभीत के अर्पित गंगवार, सुल्तानपुर की श्रेयसी सिंह और अयोध्या के आंशिक दुबे हैं। इन सभी को 97.67 प्रतिशत अंक मिले हैं।12वीं में 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसमें 69.54% बालकों और 83 प्रतिशत बालिकाओं का परिणाम रहा। इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ शुभ छापरा ने टॉप किया। शुभ महोबा के रहने वाले हैं। दूसरे नंबर संयुक्त रूप से दो टॉपर रहे। इसमें 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ पीलीभीत के शुभम गंगवार हैं। शुभम को प्रतिशत अंक मिले। तीसरे नंबर पर इटावा की अनामिका रहीं। अनामिका को 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
आंकड़ों को देखें तो इस बार भी बेटियों का जलवा देखने को मिला है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में ही छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने ज्यादा सफलता हासिल की है।
हाईस्कूल में 93 तो इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत छात्राओं को मिली सफलता
यूपी बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार हाईस्कूल में कुल 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें 93.34% छात्राएं हैं, जबकि 86.64% छात्र हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 75.52 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसमें 83 प्रतिशत छात्राएं हैं, जबकि 69.34% छात्र हैं।
कमेंट
कमेंट X