फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2022: The number of students passing in 10th is increasing continuously for the last few years, know how long the result of this year can be released-safalta

UP Board Result 2022: पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रही है 10वीं में पास होने वाले छात्रों की संख्या, जानें इस साल का रिजल्ट कब तक हो सकता है जारी

Sun, 29 May 2022 05:48 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 29 May 2022 05:48 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के छात्र अपने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में इस साल 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
UP Board Result 2022: The number of students passing in 10th is increasing continuously for the last few years, know how long the result of this year can be released-safalta
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को समाप्त हुई एक महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है और छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में इस साल 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 47.75 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया है। इनमें से 10वीं की परीक्षा में 25.25 लाख तथा 12वीं की परीक्षा में 22.50 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता Safalta Online School Coaching Classes: Join Now की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
10वीं रिजल्ट अपडेट  
12वीं रिजल्ट अपडेट 

लगातार बढ़ रही है 10वीं में पास होने वाले छात्रों की संख्या :

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों से 10वीं में पास होने वाले छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दरअसल 2018 में आयोजित की गई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में तकरीबन 75.16 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। जबकि 2019 में 10वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 80.07 था। इसके बाद 2020 में यह संख्या और बढ़ गई और इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 83 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, कोरोना महामारी की वजह से 2021 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी और छात्रों का रिजल्ट दूसरे तरीके से तैयार किया गया था। उत्तर प्रदेश में 2021 में 10वीं कक्षा में 99.52 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। 

विज्ञापन

कब तक जारी होंगे परिणाम :

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षा के रिजल्ट के संबंध में UPMSP ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं जारी की है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में इस साल 10वीं और 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद इनका रिजल्ट जून की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र या NDA/NA, CUET जैसे एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन सभी परीक्षाओं के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों तथा यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल जैसी अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जाती है। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कई कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed