फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board result 2020 UP board website crashes See results at results.amarujala.com

UP Board Result 2020: परिणाम जारी होते ही बोर्ड की वेबसाइट क्रैश, amarujala.com पर देखें रिजल्ट

Sat, 27 Jun 2020 12:31 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 27 Jun 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
up board result 2020 UP board website crashes See results at results.amarujala.com
up board result 2020 (दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी) - फोटो : अमर उजाला

UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई है। हैवी ट्रैफिक की वजह से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in क्रैश हो गई है और विद्यार्थियों को अपने परिणाम देखने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में विद्यार्थी बेहद आसानी से अमर उजाला के results.amarujala.com के जरिए अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि इससे पहले हिमाचल बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होते ही हिमाचल  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट भी क्रैश हो गई थी और अधिकांश विद्यार्थियों ने अमर उजाला के 'माईरिजल्टप्लस' के जरिए ही अपना रिजल्ट देखा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस साल के रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियां का प्रदर्शन बेहतर रहा है। दसवीं कक्षा में 23 लाख 982 छात्र पास विद्यार्थी पास हुए हैं। यूपी सरकार ने टॉपर्स को लैपटॉप देने की घोषणा की है। इसके अलावा दसवीं और बारहवीं कक्षा के टॉपर्स विद्यार्थियों को सरकार एक लाख रुपये की सहायता राशि भी देगी। 20 टॉपर्स के घर तक सरकार पक्की सड़क बनाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा में कुल 51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। दसवीं कक्षा में  27,44,976 परीक्षार्थी और बारहवीं कक्षा में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना इस वर्ष परिणाम अच्छा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे देखें अमर उजाला पर विद्यार्थी अपना दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट?
  • सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
  • विद्यार्थियों को होम पेज पर यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही विद्यार्थियों के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
  • यहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकते हैं।
  • विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इस साल यूपी बोर्ड के रिजल्ट में टूटी ये परंपरा
इस साल 51 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ स्थिति लोक भवन में प्रेस वार्ता के जरिए दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी किए। ऐसा पहली बार हुआ, जब यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे प्रयागराज की बजाय लखनऊ से जारी हुए। परिणाम की घोषणा भी माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जगह माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने जारी किए।

ऐसा रहा था पिछले पांच सालों का रिजल्ट?
गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट 80.07 फीसदी रहा था। उससे पहले साल 2018 में दसवीं के परिणाम 75.16 फीसदी रहा था। जबकि साल 2017 में  81.18 फीसदी, 2016 में  87.66 फीसदी और  साल 2015 में दसवीं का परिणाम  83.74 फीसदी रहा था। वहीं, पिछले साल बारहवीं में 70.06 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। साल 2018 में बारहवीं कक्षा में 72.43 फीसदी और साल 2017 में 82.62 फीसदी रिजल्ट रहा था। उससे पहले साल 2016 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 87.99 फीसदी और 2015 में 88.83 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed