फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board result 2020: tips to crack indian railway written exam

यूपी बोर्ड परिणाम 2020: विज्ञान विषय के साथ की है 12वीं तो रेलवे की परीक्षा में ले सकते हैं भाग, तैयारी के लिए पढ़ें खबर

Fri, 29 May 2020 04:33 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 29 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
UP Board result 2020: tips to crack indian railway written exam
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 इंटरमीडिएट - फोटो : pexels.com
2020 UP Board Exam Results Class 12: हाल ही में सूचना मिली है कि बोर्ड का परिणाम जून के अंत तक जारी हो जाएगा। 12वीं के छात्र अपने भविष्य के बारे में विचार कर रहे होंगे। बता दें कि यदि आपने 12वीं विज्ञान विषय से की है तो आप रेलवे की परीक्षा में बैठ सकते हैं। लेकिन उसके लिए बेहतर तैयारी की जरूरत है। इसे क्रैक करने के लिए हर कोई कड़ी मेहनत करता है। पर आपको बता दें कि ये आसान नहीं है तो नामुमकिन भी नहीं। आवेदक कुछ तरीके अपनाकर और सोची समझी रणनीति के तहत तैयारी करके परीक्षा पास कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

  • रेलवे की परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षा के कार्यक्रम और सिलेबस को अच्छे से समझ लें। सबसे पहले पता लगाएं कि एग्जाम में कैसे सावल पूछे जाते हैं। इसके लिए पुराने परीक्षा के प्रश्न पेपर देखें। इससे आपको भरपूर मात्रा में जानकारी मिलेगी और आपको परीक्षा का नेचर भी अच्छे से समझ आएगा। अगर एक बार आपने पैटर्न को अच्छे से समझ लिया तो काफी कुछ क्लीयर हो जाएगा और आगे की तैयारी की रणनीति बना सकेंगे।
  • पैटर्न समझ लेने के बाद तैयारी की रणनीति बनाएं। इसके लिए जरूरी है नोट्स तैयार करना। नोट्स भी टॉपिक्स के आधार पर बनाएं। जिस विषय में कमजोर हैं, उस पर ज्यादा ध्यान दें। जिसमें मजबूत हैं उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। पर इसका मतलब ये नहीं कि आप बिल्कुल ही उसे छोड़ दें। समय समय पर रिवीजन करते रहें। विषयों के मुताबिक बराबर-बराबर समय देंगे तो सभी कवर हो जाएंगे और तैयारी भी अच्छे से पूरी हो जाएगी।
  • तैयारी करने से पहले विषयों से संबंधित किताबों का चयन करें। आप तैयारी करने के लिए रेलवे एग्जाम की किताबों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने सीनियर्स या आस-पास मार्केट से किताबों की व्यवस्था कर लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस पैटर्न के सवाल पूछे जाते हैं, साथ ही अभ्यास करने के लिए कुछ प्रश्न पत्र भी मिल जाएंगे। जिन्हें रिवाइज कर-करके अच्छी तैयारी कर सकते हैं। इससे अंतिम समय में ज्यादा समय टॉपिक्स को सर्च करने में नहीं जाएगा।
  • रीक्षा की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है आपका टाइम मैनेजमेंट। किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। बराबर टाइम बांटकर सभी विषयों की तैयारी करें। एक बार पढ़ने बैठ गए तो बीच में ब्रेक भी लें। बीच-बीच में उठते रहें और खुद को फ्रेश करते रहें। कोशिश करें कि एक पेपर हल करके ही उठें। दूसरे पेपर को तुरंत हल न करें। थोड़ा रेस्ट के बाद काम शुरू करें। 
  • किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित विषयों से जुड़ा कंटेट होना जरूरी है। अगर आपके पास विषय सामग्री नहीं है तो इसका प्रभाव न केवल आपके अंकों पर पड़ेगा बल्कि आप अच्छे से तैयारी भी नहीं कर पाएंगे। साथ ही आप न ही ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर पाएंगे। अच्छी तैसारी के लिए आपके पास पर्याप्त किताबें और मैटीरियल होना आवश्यक है।

UP Board Result 2020

उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। खुद को अबी पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
UP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed