UP Board Result 2020: दो दिन बाद होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा, जिलों में तय हुए परीक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गईं और अब छात्रों को परिणामों का इंतजार है। बता दें कि बोर्ड ने परिणामों की तिथि जारी कर दी है। इस वर्ष परिणाम 27 जून को जारी होंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में शामिल जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनको दोबारा उसे देने का मौका दिया है। प्रयोगात्मक परीक्षा नौ और 10 जून को होगी। अगर उत्तर प्रदेश के जिलों की बात करें तो संगीत वादन के मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों के लिए खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की रजनी शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। परिधान रचना एवं सज्जा विषय के लिए राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षतिगढ़ की शिक्षिका भावना शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। भौतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के राधेश्याम यादव को परीक्षक बनाया गया है। रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज की संगीता शर्मा को परीक्षक बनाया गया है। जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के सुरेशपाल को परीक्षक बनाया गया है। गृह विज्ञान में आरजी इंटर कॉलेज की अंजू वर्मा को परीक्षक बनाया गया है। भगोल में एसजीएस इंटर कॉलेज दबुथवा के सुभाष सिंह को परीक्षक बनाया गया है।
बता दें कि छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं सभी जनपदों में मुख्यालायों पर कराई जाएंगी। डीआईओएस गिरजेश कुमार चौधरी के मुताबिक 11 जून तक सभी को अंकों की सूची भेजनी होगी ताकि समय से रिजल्ट जारी किया जा सके।
उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण -1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण -2 उसके बाद यूपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण -3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
- UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
- UP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
चरण -4 यदि आप 10वीं कक्षा क परिणाम देखना चाहते हैं तो हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।
चरण -5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X