फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result 2020 Live Updates: नतीजे हुए घोषित, 10वीं में रिया जैन और 12वीं में अनुराग मलिक ने किया टॉप

Sat, 27 Jun 2020 01:51 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 27 Jun 2020 01:51 PM IST
खास बातें

UP Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक साथ लखनऊ से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा घोषित किए गए। परीक्षा में शामिल हुए छात्र हर साल की तरह इस साल भी परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट पर सबसे पहले देख सकते हैं। माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट  https://results.amarujala.com/board/up-board है।

विज्ञापन
UP Board Result 2020 Live Updates News in Hindi: Check UPMSP Class 10th, Class 12 Results Today 12.30 @ www.upmsp.edu.in upresults.nic.in
यूपी (उत्तर प्रदेश) बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

01:44 PM, 27-Jun-2020

आगरा की अनिष्का बघेल ने यूपी में पांचवा स्थान हासिल किया

बता दें कि 2020 में हाईस्कूल में आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की अनिष्का बघेल ने यूपी में पांचवा स्थान हासिल किया है। अनिष्का बघेल एसडीएलबीएसएमएसबी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा हैं। अनिष्का ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। अनिष्का ने हाईस्कूल में 94.67 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
01:39 PM, 27-Jun-2020

इंटरमीडिएट में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र हुए पास

यूपी बोर्ड दसवीं कक्षा में 23 लाख 982 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। हाईस्कूल में 83.3 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इंटरमीडिएट में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र पास हुए हैं। 
विज्ञापन
01:37 PM, 27-Jun-2020

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस की

यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस कर की।
01:24 PM, 27-Jun-2020

अंतिम मिनट में आधिकारिक वेबसाइट क्रैश

UP Board Class 10th, 12th Result 2020: नतीजे देखने के लिए छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉग इन कर सकते हैं। फिलहाल ट्रैफिक के कारण वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया है। इसलिए छात्र सबसे पहले MyResultPlus की आधिकारिक वेबसाइट https://results.amarujala.com/board/up-board पर परिणाम देख सकते हैं।

01:17 PM, 27-Jun-2020

तीन महत्वपूर्ण बिंदु

  • पिछले वर्ष की तुलना में इस परीक्षा परिणाम अच्छे रहे।
  • यूपी सरकार टॉपर्स को एक लाख रुपये व लैपटॉप देगी।
  • 20 टॉपर्स के घरों तक सड़क बनाई जाएगी।
01:11 PM, 27-Jun-2020

जानें क्या चाहती हैं 10वीं की टॉपर

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में रिया जैन ने टॉप किया है। उनका भविष्य में पीएचडी करनी है और वो टीचर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:05 PM, 27-Jun-2020

12वीं के टॉपर से खास बातचीत

अनुराग इंटर टॉपर का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टॉप करूंगा। मैं रोज 15 घंटे पढाई करता था। जब तक टारगेज पूरा नहीं होता था मैं तब तक पढाई करता था। मेरे माता पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने भी मेरा पूरा सहयोग किया है। बता दें कि अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है।
01:05 PM, 27-Jun-2020

एसआर इंटर कालेज बड़ौत बागपत से निकले टॉपर

बता दें कि इस साल दोनों कक्षाओं के टॉपर एसआर इंटर कालेज बड़ौत बागपत के हैं।
01:01 PM, 27-Jun-2020

हाईस्कूल के टॉपर्स

  •  पहले नंबर पर बागपत की रिया जैन - 96.67 %
  • दूसरे नंबर पर जिला बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा, रामहेत वर्मा-  95.83%
  • तीसरे नंबर पर जिला बाराबंकी योगेश प्रताप सिंह हैं। 
12:58 PM, 27-Jun-2020

10वीं परीक्षा में 83.31 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 83.31 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। इस साल लड़कों का रिजल्ट 79.88 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 87.29 फीसदी रहा। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed