{"_id":"5ec116c88ebc3e90b12dff85","slug":"up-board-result-2020-know-about-hotel-management-field","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2020: अब बन सकते हैं शेफ, 12वीं के बाद करें ये कोर्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2020: अब बन सकते हैं शेफ, 12वीं के बाद करें ये कोर्स
Sun, 17 May 2020 04:19 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 17 May 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
cooking
UP Board 2020: 12वीं की परीक्षाएं अपने तय समय पर संपन्न हुई। अब उम्मीदवारों को अपने करियर की चिंता है। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन पूरे देश में लागू है। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। अपना समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। यहां हम आपको एक ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिससे माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
किसी भी होटल को पहली पसंद तब बनाया जा सकता है जब वहां के माहौल, सुविधाएं और सुरक्षा, होटल की लग्जरी के अलावा जायकेदार, देसी-विदेशी व्यंजनों की उपलब्धता और स्पेशल डिशेज थोड़ी हटकर और अच्छी हों। अब होटल की बात हो ही रही है तो आहार कैसे पीछे रह सकता है। अगर आहार की बात की जाए तो इस मामले में मुख्य भूमिका निभाते हैं शेफ। यहां हम आपको शैफ के रूप में करियर बनाने के फायदे बता रहे हैं।
शैफ बनने के लिए-
शैफ बनने के लिए-
- ऐसे संस्थान भी हैं, जो इस कला को सिखाने में मदद करते हैं।
- उनमें दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी को 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 10वीं पास अभ्यर्थी डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स और 12वीं पास अभ्यर्थी डिग्री कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
- इसके अलावा, उनमें पाक कला के प्रति रुझान होना चाहिए। उन्हें खाद्य पदार्थों की तासीर का पता होना चाहिए, ताकि स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी सहेजा जा सके।
- आपको बता दें कि शेफ का काम किसी भी होटल, रेस्तरां, फास्ट फूड चेन या फूड स्टॉल पर खाना बनाना होता है।
- जब चीफ शेफ की भूमिका मिल जाती है, तो मेन्यू प्लान करना, सामान मंगाना, तैयारी का सुपरविजन करना, किचन के स्टाफ को निर्देश देना उसकी जिम्मेदारियों में शामिल हो जाता है।
- शेफ के रूप में अच्छी क्वालिटी का स्वादिष्ट खाना तैयार करना उसके काम के अंतर्गत आता है क्योंकि उसी के आधार पर ग्राहक आते हैं और बिजनेस चलता है।
- शेफ को अलग-अलग किस्म के व्यंजनों और उन्हें तैयार करने की विधि का पता होना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X