फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board result 2020: check yourself before take bank job apply these tips

यूपी बोर्ड परिणाम 2020: 12वीं के बाद कर रहे हैं बैंक की तैयारी तो पहले परखें खुद को, क्या आप हैं काबिल

Sat, 30 May 2020 05:12 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 30 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
UP Board result 2020: check yourself before take bank job apply these tips
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 इंटरमीडिएट - फोटो : Social Media
2020 UP Board Exam Results Class 12: बोर्ड का परिणाम जून के अंत तक जारी हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तो मूल्यांकन कार्य पूरा भी हो गया है। 12वीं के छात्र अपने भविष्य के बारे में विचार कर रहे होंगे। यदि आप 12वीं के बाद बैंक परीक्षा की तैयारी कर रहे हो तो सबसे पहले जरूरी है ये पता होना कि क्या आपके के लिए ये करियर सही है। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

  • आपमें कारोबारी माहौल की पूरी समझ होना और बदलते संदर्भ के बारे में लगातार सीखते और अपनाते रहना मायने रखता है। अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था, “मेरे पास कोई विशेष प्रतिभा नहीं है। मैं तो बस जुनूनी ढंग से जिज्ञासु हूं।”
  • ग्राहकों के अनुरूप काम करने के लिए आपकी जिज्ञासा और उत्सुकता ही है, जो नए उत्पाद, सेवा और अभिनव तरीके ईजाद करने की दिशा में आगे ले जाती है। जिज्ञासु बनना और नई चीजों को सीखने और अनुकूल बनाने के लिए खुला रहना हमेशा काम आता है।
  • बैंकिंग उद्योग में संचार (कम्युनिकेशन) सफलता की कुंजी है। आपको मौखिक और लिखित संचार पर एक अच्छी पकड़ रखने की जरूरत है।  
  • इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह डेस्क जॉब है या फील्ड जॉब, किसी खास लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम का खिलाड़ी होना मायने रखता है। किसी टीम में आपको एक टीम लीडर, एक सक्रिय श्रोता या कोई ऐसा व्यक्ति जो पूरी टीम को किसी चुनौती के लिए प्रेरित कर सके, इस तरह की कई भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं। यदि आप जानते हैं कि आप इनमें से किन कौशलों में बेहतर हैं तो अपने साक्षात्कार के दौरान उनके बारे में बात करें। मसलन, सेल्स में नौकरी के लिए आपको बढ़िया तालमेल विकसित करने और संभावित खरीदार को राजी करने के कौशल की जरूरत होगी या फिर एचआर में नौकरी के लिए आपको मध्यस्थता करने या प्रेरणा देने के कौशल की आवश्यकता हो सकती है।
  • एक ऐसी दुनिया में जहां हर मिनट अथाह डेटा आता रहता है, वहां उपयोगी डेटा का आकलन करना, उसे तर्क की कसौटी पर कसना और उसका चयन करना मायने रखता है, यानी बिग डेटा के संसार में सही डेटा चुनना। इसके अलावा, सही डेटा के चयन के लिए आपको यह भी समझना होगा कि इसे कोई उत्पाद या समाधान बनाते हुए काम में कैसे लिया जाए, ताकि बैंक की चुनौतियां कम हो सकें। यह जनसांख्यिकी की मैपिंग जहां क्रेडिट उत्पादों की दरकार होती है से लेकर  डेटा/सुरक्षा भंग की चुनौती से निपटने तक, कहीं भी हो सकता है । इसलिए:, यदि आप डेटा के साथ काम करने में सक्षम हैं और यह समझते हैं कि इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए, तो आप बैंकिंग क्षेत्र की नौकरी के लिए उपयुक्त हैं।
  • आपसे इन जटिलताओं के बीच आगे बढ़ने और समस्या को न्यूनतम संभव समय में हल करने तथा कुशल समाधान उपलब्ध कराने की अपेक्षा की जाती है। सीमित और आमतौर पर अधूरी जानकारियों के साथ ही विभिन्न आंतरिक/बाह्य कारकों पर निर्भरता वाले अस्पष्ट हालात में काम करने की क्षमता कोई वैसा कौशल नहीं है, जिसे महज सैद्धांतिक ज्ञान के जरिए अर्जित किया जा सके। वास्तव में, यह कौशल/क्षमता असल जीवन की समस्याओं पर काम करने और इस तरह के हर अनुभव से सीखने से मिलती है। इन सभी कौशलों का एक सकारात्मक मेल आपको बैंकिंग क्षेत्र में सही नौकरी ढूंढने के एक कदम और करीब ले जाने में मददगार होगा।
UP Board Result 2020

उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। खुद को अबी पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
UP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed