फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Extends Last Date for Class 10th and 12th Exam Form Submission

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Sat, 20 Sep 2025 07:50 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 20 Sep 2025 07:50 AM IST
सार

UP Board 10th-12th Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथियों को आगे बढ़ा दिया है। पूरा विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board Extends Last Date for Class 10th and 12th Exam Form Submission
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

UP Board 10th-12th Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

 

27 सितंबर तक कर सकेंगे शुल्क जमा 

अब परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितम्बर 2025 होगी। इसके बाद विद्यालय प्रधानाचार्यों को 30 सितम्बर 2025 मध्यरात्रि 12 बजे तक छात्रों के विवरण और शुल्क की जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन

विवरणों की जाच और संशोधन की सुविधा

ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरणों की जांच 1 से 4 अक्तूबर 2025 तक की जा सकेगी। यदि किसी छात्र के विवरण में त्रुटि पाई जाती है तो विद्यालय प्रधानाचार्य 5 से 8 अक्तूबर 2025 तक संशोधन कर सकेंगे। वहीं, फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति 10 अक्तूबर 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुल्क और नामावली जमा करने के निर्देश

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिले में परीक्षा संबंधी जानकारी का व्यापक प्रसार करें। इसके तहत सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्रों के परीक्षा शुल्क का चालान 5 प्रतियों में तैयार करेंगे, जिनमें से दो कोषागार में, एक जिला विद्यालय निरीक्षक के पास, एक बोर्ड कार्यालय को और एक विद्यालय में सुरक्षित रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एक महीने के भीतर सभी कोषपत्रों का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय सचिव को भेजेंगे। 

 

इसके अलावा, प्रधानाचार्य वेबसाइट से डाउनलोड की गई नामावली और कोषपत्र की एक प्रति जिला कार्यालय में जमा करेंगे। सभी स्कूलों से यह भी प्रमाणित कराया जाएगा कि कक्षा 10 और 12 के सभी छात्रों के आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed