फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exams 2024 timing Changed, Check here new time and Guidlines

UP Board Exam 2024: बोर्ड ने बदला परीक्षा का समय, अब इतने बजे शुरू होगा एग्जाम; पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 20 Feb 2024 03:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 03:22 PM IST
सार

UP Board Exams 2024: यूपी में बोर्ड परीक्षाओं का आगाज 22 फरवरी से होने जा रहा है। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। इस साल बोर्ड ने परीक्षा के समय में बदलाव किया है।

विज्ञापन
UP Board Exams 2024 timing Changed, Check here new time and Guidlines
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Exam Timing Changed: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश 22 फरवरी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू करने वाला है। डेटशीट पहले ही जारी हो चुकी है। पूर्व में परीक्षा का समय सुबह 7.30 बजे था। इस बार परीक्षा नए समय पर होगी। 

विज्ञापन

ये है नया समय

परीक्षा शुरू होने का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है। अब तक सुबह 7.30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा का समय बदलकर 8.30 बजे कर दिया गया है। परीक्षा 8.30 से 11.45 बजे तक होगी। साथ ही परीक्षा केंद्र पर दोनों पाली में आधे घंटे तक पहुंचने वालों को विलंब का कारण बताना होगा। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों की अनुमित पर प्रवेश दिया जाएगा।

बोर्ड की ओर से केवल पहली पाली का ही समय बदला गया है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा (दोपहर 2 से 5.15 बजे तक) के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी सूचना केंद्रों पर चस्पा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षार्थियों को केंद्र पर सुबह 8 से 8.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। इसके बाद भी यदि कोई परीक्षार्थी 30 मिनट देरी से पहुंचता है तो केंद्र पर मौजूद अधिकारी की अनुमति पर परीक्षा दे सकेंगे। विकलांग एवं दृष्ट बाधित परीक्षार्थियों को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed