फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exams 2022 know about exam pattern before appearing in up board 10th 12th Exam

UP Board Exams 2022: परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्र जान लें पैटर्न, तैयारी में मिलेगी मदद

Wed, 09 Mar 2022 05:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 05:21 PM IST
सार

UP Board Exams 2022: यूपी बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का प्रावधान किया है। छात्रों को शुरुआत के 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP Board Exams 2022 know about exam pattern before appearing in up board 10th 12th Exam
UP Board Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Board Exams 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से सत्र 2021-22 के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट  upmsp.up.nic.in पर जाकर इस शेड्यूल को चेक कर के आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं इस बार बोर्ड ने छात्रों को सहूलियत देने के लिए परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किए हैं। हम इस खबर में आपको परीक्षा के पैटर्न की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं ताकि आपकी तैयारी और बेहतर हो सके। 

विज्ञापन

UP Board Exams 2022: 24 मार्च से होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक राज्य में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। दसवीं की परीक्षा 11 अप्रैल को समाप्त हो रही है जबकि बारहवीं की परीक्षा 20 अप्रैल, 2022 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Exams 2022: 50-20-30 का पैटर्न
UPMSP ने इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार परीक्षा 50-20-30 के पैटर्न में होगी। यानी परीक्षा में 50 अंकों के लिखित प्रश्न, 20 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। इसके अलावा छात्रों को 30 अंक इंटर्नल एग्जाम के आधार पर दिए जाएंगे। बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर के लिए छात्रों को ओएमआर शीट प्रदान की जाएगी। वहीं, लिखित परीक्षा में अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन

UP Board Exams 2022: 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा
यूपी बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का प्रावधान किया है। छात्रों को शुरुआत के 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा का कुल समय 3 घंटे 15 मिनट का होगा। 

UP Board Exams 2022: मॉडल पेपर भी जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर भी जारी किए हैं। छात्र इन्हें जांचकर परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न को समझ सकते हैं और अपनी तैयारी भी बेहतर कर सकते हैं। 

UP Board Exams 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
UPMSP की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इसके बारे में सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed