UP Board Exam: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दो लाख 72 हजार छात्रों ने छोड़ा एग्जाम, 14 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन करीब 2.72 लाख छात्रों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया। इसके अलावा 14 फर्जी उम्मीदवार भी पकड़े गए। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
विस्तार
UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षा 2025 के पहले दिन 2.72 लाख छात्रों ने हिंदी परीक्षा छोड़ दी। 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यह परीक्षा दिन महत्वपूर्ण थी, लेकिन इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने अनुपस्थिति दर्ज की।
इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि पहले दिन 14 फर्जी उम्मीदवारों को पकड़ लिया गया, जो किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
#upboardpryj #BoardExams2025 pic.twitter.com/ySWfJBD3L5
विज्ञापन विज्ञापन
— Madhyamik Shiksha Parishad (@upboardpryj) February 24, 2025
यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ के कारण पहले दिन परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ था। प्रयागराज के छात्रों के लिए परीक्षा 9 मार्च को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा विवरण और छात्र उपस्थिति
पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी और प्रारंभिक हिंदी जबकि इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली में इंटर हिंदी व सामान्य हिंदी और हाईस्कूल हेल्थकेयर विषय की परीक्षा हुई। यूपी बोर्ड के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 5149043 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4876219 उपस्थित हुए, जबकि 272824 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में पंजीकृत 2636826 परीक्षार्थियों में से 161964 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 2512217 परीक्षार्थियों में से 110860 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में फर्रुखाबाद में छह, गाजीपुर में चार, कन्नौज, जौनपुर, फिरोजाबाद और प्रतापगढ़ में एक-एक कुल 14 छद्म परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए। सचिव भगवती सिंह के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी जिले में कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई तथा परीक्षा शिांतिपूर्ण संपन्न हुई।
फर्जी परीक्षा देने वालों पर कड़ी कार्रवाई
परीक्षा के दौरान किसी भी फर्जी परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हों। यदि किसी भी विद्यालय में प्रवेश पत्र देने में कोई समस्या उत्पन्न हो या किसी भी प्रकार की अनियमितताएं सामने आएं तो बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5310 एवं 1800-180-5312 पर संपर्क करें।
कमेंट
कमेंट X