UP Board Exam: 2017 से लेकर 2021 तक किस तारीख को आयोजित हुई है यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा और इस बार कब तक हो सकता है इसका आयोजन, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किया जाता है। राज्य में इस साल होने वाले बोर्ड परीक्षाओं के लिए अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा किया जाता है और इस साल राज्य में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 28 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में तो वहीं 24 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। हालांकि, UPMSP ने अभी तक बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी नहीं की है। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से Safalta Online Board Classes- Join Now से जुड़ सकते हैं।
2017 से 2021 तक किस तारीख हो आयोजित हुई है परीक्षा :
यूपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा हर साल फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की जाती है। 2017 में बोर्ड ने इस परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 1 अप्रैल के बीच किया था। वहीं, 2018 में दसवीं बोर्ड की परीक्षा 6 फरवरी से 22 फरवरी के बीच, 2019 में 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच तथा 2020 में 18 फरवरी से 3 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। जबकि, 2021 में कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था और छात्रों का रिजल्ट दूसरे तरीके से तैयार किया गया था।
कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा :
UPMSP ने राज्य में इस साल होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए अभी तक तारिखों का ऐलान नहीं किया है। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSB राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च के आखिर में कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक सूचना आने के बाद ही मिल पाएगी। गौरतलब है की राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और ये 10 मार्च 2022 को वोटों की गिनती के साथ खत्म होंगे। इसलिए इस साल राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ी देर हो सकती है।
कमेंट
कमेंट X