फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2026 Rules: What to Carry, Banned Items List, Entry Timing and Important Exam Day Guide Details

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र पर क्या ले जाएं और क्या नहीं? जानें टाइमिंग और जरूरी नियम

Fri, 13 Feb 2026 07:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Feb 2026 07:03 PM IST
सार

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जिसमें 53 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। बोर्ड ने एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और पारदर्शी पाउच जरूरी बताया है, जबकि मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व नोट्स पर सख्त रोक रहेगी।
 

विज्ञापन
UP Board Exam 2026 Rules: What to Carry, Banned Items List, Entry Timing and Important Exam Day Guide Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

UP Board Exam 2026 Rules: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। इस साल 53 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, इसलिए सुरक्षा और अनुशासन को लेकर बोर्ड ने खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


जहां एक तरफ छात्र अपनी पढ़ाई, रिवीजन और नोट्स पर फोकस कर रहे हैं, वहीं उन्हें परीक्षा केंद्र से जुड़े नियमों की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है। परीक्षा हॉल में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु ले जाना छात्रों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है और कुछ मामलों में उन्हें परीक्षा देने से भी रोका जा सकता है।

विज्ञापन

परीक्षा के दौरान सख्ती क्यों जरूरी?

यूपी बोर्ड हर साल नकल रोकने और परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े नियम लागू करता है। बोर्ड का कहना है कि छोटी सी लापरवाही भी छात्रों पर भारी पड़ सकती है। इसलिए छात्रों को पहले से यह समझ लेना चाहिए कि परीक्षा केंद्र पर किन चीजों की अनुमति है और किन चीजों को लेकर जाना पूरी तरह मना है।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या साथ ले जा सकते हैं?

जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, उन्हें सबसे पहले अपना एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी है। इसके अलावा एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या स्कूल आईडी भी आवश्यक होगा। 

परीक्षा देने के लिए पारदर्शी पेन-पेंसिल पाउच ले जाने की सलाह दी गई है। इस पाउच में छात्र नीला या काला पेन, पेंसिल, पारदर्शी स्केल, कंपास, शार्पनर और इरेजर रख सकते हैं। 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रों को दो पेन साथ रखने की सलाह भी दी गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाना भी अनुमति के दायरे में आता है।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

  • एडमिट कार्ड (अनिवार्य)
  • वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड या स्कूल आईडी)
  • पारदर्शी पेन-पेंसिल पाउच
  • नीला/काला पेन (कम से कम दो)
  • पेंसिल, पारदर्शी स्केल, कंपास, शार्पनर, इरेजर
  • पारदर्शी पानी की बोतल


परीक्षा हॉल में क्या न लेकर जाएं?

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • ब्लूटूथ या ईयरफोन
  • एडमिट कार्ड के अलावा कोई भी कागज, नोट्स या चिट
     
विज्ञापन

किन चीजों पर है पूरी तरह रोक?

बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है। एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी तरह का कागज या नोट्स साथ रखना भी नियमों के खिलाफ माना जाएगा। अगर जांच के दौरान ऐसी वस्तुएं मिलती हैं, तो छात्र को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

प्रवेश और चेकिंग से जुड़े नए निर्देश

पिछले साल परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच को लेकर कई विवाद सामने आए थे, खासकर छात्रों के जूते उतरवाने को लेकर। इस बार बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गेट पर चेकिंग तो होगी, लेकिन जूते उतरवाने जैसी प्रक्रिया नहीं अपनाई जाएगी। छात्राओं की जांच के लिए महिला शिक्षकों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रक्रिया व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके।

देर से पहुंचने वाले छात्रों के लिए क्या नियम हैं?

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं, क्योंकि तय समय के बाद गेट बंद कर दिए जाते हैं। हालांकि किसी वजह से देर होने पर प्रश्नपत्र शुरू होने के लगभग 30 मिनट तक प्रवेश मिल सकता है। लेकिन जो छात्र इससे ज्यादा देर से पहुंचेंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यूपी बोर्ड का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य छात्रों पर दबाव बनाना नहीं बल्कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित रखना है। इसलिए छात्रों के लिए जरूरी है कि वे तैयारी के साथ-साथ परीक्षा केंद्र से जुड़े सभी निर्देशों को ध्यान में रखें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed