फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exam 2022: From when will the students of UP Board be able to give 10th, 12th exams-safalta

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड के विद्यार्थी कब से दें सकेंगे 10वीं, 12वीं के एग्जाम, कैसे करनी होगी बचे हुए समय में छात्रों को तैयारी

Tue, 08 Feb 2022 11:19 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 08 Feb 2022 11:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड एग्जाम से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीद है कि यूपी बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा तारीखों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।  

विज्ञापन
UP Board Exam 2022: From when will the students of UP Board be able to give 10th, 12th exams-safalta
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने स्टूडेंट्स के परीक्षा से पूर्व अभ्यास के लिए अनुभवी शिक्षकों की कमेटी द्वारा तैयार किए जाने वाले मॉडल प्रश्नपत्रों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इन सैंपल प्रश्नपत्रों में एग्जाम के समय पूछे जाने वाले सवालों के तरीके, उनके मूल्यांकन व प्रश्नों की अनुमानित संख्या का विवरण साझा किया जाता है। कई बार इन मॉडल प्रश्नपत्रों में बताए गए सवालों/प्रश्नों से ही परीक्षा के वास्तविक पेपर में सवाल भी आ जाते हैं, भले ही उनके आंकड़ों में कोई परिवर्तन किया गया हो। हालांकि, वर्ष-2022 की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत कब से की जाएगी? बोर्ड द्वारा इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है लेकिन वार्षिक परीक्षाकार्यक्रम के मुताबिक यह एग्जाम मार्च के चौथे सप्ताह में शुरु किए जा सकते हैं। ऐसे में बोर्ड स्टूडेंट्स को समय-समय पर यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर एग्जाम की डेटशीट देखते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर छात्र-छात्राएं दिल्ली की अनुभवी फैकल्टी द्वारा अपने एग्जाम की विषयवार ढंग से तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत safalta school Online Caoching- Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2021 में प्रोमोट हुए छात्र भी दे सकेंगे परीक्षा 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, वर्ष 2021 की दिनांक 18 सितंबर 2021 से 6 अक्टूबर 2021 के मध्य आयोजित वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छोड़कर सभी प्रोन्नत श्रेणियों के स्टूडेंट्स, जिनका पंजीकरण वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए हुआ था, को साल 2022 के बोर्ड एग्जाम में बैठने का मौका दिया जा रहा है। हालांकि इस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स को 20 नवंबर 2021 तक पुन: पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी थी, जिसके लिए उन्हें किसी भी तरह का शुल्क भुगतान नहीं देना था। इन विद्यार्थियों की मार्कशीट साल 2021 के अनुसार ही तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन

मॉडल पेपर से शुरू करें अभ्यास 

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए हर बार की तरह इस बार भी अपनी वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिनकी मदद से दसवीं में पहली दफा बोर्ड एग्जाम देने जा रहे छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रश्नपत्र का अंदाजा मिल सके। साथ बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को इंटरमीडियट स्तर में पूछे जाने वाले सवालों की कठिनाई का अनुमान मिल जाए। ताकि स्टूडेंट्स उसी स्तर की तैयारी और सवालों का जवाब देने का अभ्यास कर पहले से ही कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी  

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed