फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2021 Famous Motivational Speaker shobhit nirvana will tell how to reduce stress

UP Board Exam 2021: फेमस मोटिवेशनल स्पीकर शोभित निर्वाण बताएंगे कैसे कम करें तनाव

Thu, 25 Mar 2021 03:16 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2021 Famous Motivational Speaker shobhit nirvana will tell how to reduce stress
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए बेहद कम समय शेष रह गया है। ऐसे में जैसे-जैसे समय नजदीक आता है वैसे-वैसे बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों में अपनी तैयारी को लेकर तनाव बढ़ता जाता है। ये सभी समस्याएं तब और बड़ी हो लगने लगती हैं जब पूरे साल छात्र स्कूल, कोचिंग जैसे मूलभूत संसाधनों से वंचित रहे हो।

विज्ञापन


इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए safalta.com ने अपने खास शो सफलता टाॅक में फेमस मोटिवेशनल स्पीकर शोभित निर्वाण काे आमंत्रित किया है। इस सेशन से शोभित बोर्ड छात्रों को  तनाव और परीक्षा की बेहतर तैयारी करने के गुर सिखाएंगे और बताएंगे कि कैसे बचे हुए कम समय में दबाव दूर कर बिना डरे परीक्षा की बेहतर तैयारी की जा सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि शोभित निर्वाण एक जाने मानें यूट्यूबर हैं जो कि अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से लगातार बोर्ड एग्जाम और प्रतियोगी परीक्षाओं की  तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता पाने के आसान लेकिन महत्वपूर्ण टिप्स देते रहते हैं। वर्तमान में शोभित के यूट्यूब चैनल को लगभग 5.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने एक वीडियो में शोभित कहते हैं कि ऐसी कोई भी रॉकेट साइंस नहीं है जो आपके क्लास और स्कूल के टॉपर को समझ आ जाती है और आपको नहीं। आपकी और उसकी तैयारी में फर्क सिर्फ इतना होता है कि वो गोल की ओर जाने वाले बहुत से रास्तों में से आसान रास्ते का चुनाव करता है और आप बहुत सारे रास्तों में से सब पर चल कर गोल को पाना चाहते हैं।


इन प्रमुख बिंदुओं पर होगी चर्चा-
 कैसे बनाएं बोर्ड परीक्षा की पूरी रणनीति?
परीक्षा के समय में होने वाले तनाव को कैसे कम करें?
क्या हैं परीक्षा की तैयारी के खास टिप्स?
कैसे करें कम समय में पूरे सिलेबस की तैयारी?
क्या पढने के साथ लिखना भी उतना जरूरी है?
इसके अलावा आप अपने सवाल भी पूछ सकते हैंं।

कब और कैसे जुड़े वेबिनार से
अगर आप इस खास मोटिवेशनल वेबिनार का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 26 मार्च 2021 यानी शुक्रवार के दिन safalta.com के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। इसके अलावा यदि आप इसे फेसबुक पर देखना चाहते हैं तो सफलता के फेसबुक अकाउंट को फॉलो करना होगा।

या इस सेशन से जुड़ने के लिए इस लिंक   http://bit.ly/SafaltaTalkShobhitNirvan   को टच करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed