{"_id":"5cc4467dbdec22070518b9ad","slug":"up-board-exam-2019-know-about-success-story-of-gautam-raghuvanshi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 10वीं में 97.17 फीसदी अंकों के साथ टॉप करने वाले गौतम की कुछ चुनिंदा इच्छाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड 10वीं में 97.17 फीसदी अंकों के साथ टॉप करने वाले गौतम की कुछ चुनिंदा इच्छाएं
Sat, 27 Apr 2019 05:49 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 27 Apr 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के गौतम रघुवंशी आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। गौतम ने हाईस्कूल की परीक्षा शहर के ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। पूर्णांक 600 के सापेक्ष 583 अंक हासिल किए हैं।
शहर के विजय नगर में रहने वाले गौतम के पिता धीरज कुमार कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में क्लर्क हैं। मां निर्मला रघुवंशी गृहिणी हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन प्रेरणा मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही हैं। गौतम बताते हैं कि बचपन से ही उन्होंने आगे रहने का लक्ष्य लेकर पढ़ाई की है। इस आदत को भविष्य में भी जारी रखेंगे। गौतम का मानना है कि अगर किसी चीज की भूख हो तो अटूट लगन से उसे (भूख को) मिटाया जा सकता है। लगन से सफलता जरूर मिलती है। गौतम को राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है। कहते हैं कि फिलहाल वह केवल अपनी पढ़ाई पर ही फोकस कर रहे हैं।

विज्ञान और गणित है पसंदीदा विषय
गौतम बताते हैं कि उनके सबसे पसंदीदा विषय विज्ञान और गणित हैं। जब भी उन्हें
मौका मिलता है वह गणित के कठिन सवालों को हल करने की कोशिश करते हैं। 10वीं में होने के
बावजूद 12वीं और स्नातक तक के गणित के सवालों को हल करने की कोशिश करते हैं।

शिक्षा के स्तर में होना चाहिए सुधार
गौतम कहते हैं कि देश को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि बच्चों और युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले। गौतम के मुताबिक इसके लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के अच्छे वातावरण पर फोकस किया जाना चाहिए। गौतम कहते हैं कि युवा नकल करके जब पास होते हैं तो उनके
अंदर अच्छा करने की क्षमता विकसित नहीं हो पाती है। बेरोजगारी का सामना करने की नौबत आ जाती है। नकल हर कीमत पर रुकनी चाहिए। अच्छी पढ़ाई के लिए केवल सरकार की नहीं बल्कि बच्चों और
परिजनों की भी अहम भूमिका होनी चाहिए।

बहन की शादी में नहीं गए, नवरात्रि में रहे व्रत
गौतम ने अच्छे अंक हासिल करने के लिए काफी परिश्रम किया। बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी करने के लिए वह अपनी चचेरी बहन की शादी में नहीं जा पाए थे। नवरात्र में पूरे नौ दिन का व्रत रहते हुए भी पढ़ाई की।

कमेंट
कमेंट X