UP Board Compartment Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UP Board Compartment Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, (UPMSP) ने कक्षा 10वीं-12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Compartment Result OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, (UPMSP) ने कक्षा 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट या सुधार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
यूपीएमएसपी ने जुलाई में 96 केंद्रों पर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट सुधार/कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराने वाले 93.86 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित हुए। यूपी बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए कुल 18,400 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
UP Board Compartment Result ऐसे करें चेक
-
यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
-
होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को कक्षा 10, 12 के लिए यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परिणाम 2023 के लिंक मिलेंगे।
-
लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
-
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X