{"_id":"5ed4c13c8ebc3e904b44d108","slug":"up-board-class-10th-12th-result-2020-date-upmsp-latest-update-know-more-information-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020 Date: यूपी बोर्ड जून की इस तारीख तक जारी कर सकता है 10वीं, 12वीं का परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020 Date: यूपी बोर्ड जून की इस तारीख तक जारी कर सकता है 10वीं, 12वीं का परिणाम
Mon, 01 Jun 2020 02:29 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result Date 2020:
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UP Board) 10th/12th Result 2020 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वी और 12वीं कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। 10वीं और 12वीं की 90 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन करीब-करीब पूरा हो गया है। और वहीं अब यूपी बोर्ड अब 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की तैयारी में पूरी तरह लग चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम 15 जून से 25 जून के बीच जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणामों का इंतजार करीब 56 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को है। बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट और राज्य बोर्डों के मुकाबले पहले जारी कर दिया था। पिछले साल 27 अप्रैल को ही रिजल्ट जारी कर दिया था। इस बार कोरोना वायरस की वजह से कॉपियों के मूल्यांकन और रिजल्ट दोनों में ही देरी हो रही है। पिछले साल 10वीं में 80.07 विद्यार्थी और 12वीं में 70.06 विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार परीक्षाएं 12 फरवरी, 2020 से शुरू हो कर 6 मार्च तक आयोजित की गई थीं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए लगभग 56 लाख ने (जिसमें 30 लाख से ज्यादा 10वीं और 25 से ज्यादा 12वीं के छात्र-छात्राएं) पंजीकृत किया है। इन दोनों कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या लगभग 3 करोड़ है। जिसके मूल्यांकन के लिए 146755 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X