{"_id":"5e97f22a8ebc3e6fbc28359e","slug":"up-board-2020-after-12th-event-management-can-provide-great-opportunity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2020: 12वीं के बाद इस क्षेत्र में बनाएं करियर, सुनहरा होगा भविष्य","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2020: 12वीं के बाद इस क्षेत्र में बनाएं करियर, सुनहरा होगा भविष्य
Thu, 16 Apr 2020 11:21 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2020:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board 2020: कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के कारण भारत की सरकार ने लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ गई है। पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक घोषित किया गया था पर अब इस तिथि को बढ़ाकर 3 मई तक दी है। बिजनेस सेक्टर से लेकर शिक्षा सेक्टर तक हर क्षेत्र आज इस महामारी के चलते प्रभावित है। इसके अलावा शिक्षा के बड़े-बड़े कार्यक्रमों को भी स्थगित कर दिया गया है।
लेकिन यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। अपना समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। यहां हम आपको एक ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिससे माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।

इवेंट मैनेजमेंट मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग का मिला जुला रूप है, जो उत्साह और रोमांच से भरपूर है। यह कमाल का फील्ड है। इसमें विजुअलाइजेशन है, क्रिएटिविटी है, प्लानिंग, वेन्यू मैनेजमेंट और भरपूर एक्साइटमेंट है। यह नए जमाने का करियर है। सब जानते हैं कि सोशलाइजिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है और तमाम आयोजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा ही मैनेज किए जा रहे हैं।
नेचर ऑफ वर्क-
इवेंट मैनेजमेंट में अलग-अलग तरह के कार्यों को सही समय पर और पूरी सटीकता के साथ जोड़ना ही सफलता की सीढ़ी है। जिसने इस काम को क्लाइंट के मुताबिक दिए गए समय पर और दिए हुए बजट में बिना किसी परेशानी के पूरा कर लिया, वही सफल इवेंट मैनेजर है। इस फील्ड में समय का दबाव हमेशा रहता है, क्वालिटी को लेकर हमेशा किच-किच रहती है और कमी निकालने की गुंजाइश बची रहती है। इस काम का नेचर ही ऐसा है कि पसंद और नापसंद के बीच बड़ी बारीक रेखा होती है। इवेंट के आयोजन से पहले बजट, वेन्यू, मेन्यू, सेलिब्रेटी को लेकर बड़ी आपाधापी मची रहती है। लेकिन यही आपाधापी इस काम का अनिवार्य हिस्सा है, जो काम पूरा होने पर सुकून और पैसा दोनों देती है।
स्किल्स और योग्यता-
इवेंट मैनेजमेंट के काम में अलग-अलग तरह के गुणों की जरूरत होती है। काम करते रहने से उनमें निरंतर सुधार भी होता रहता है। चाहे लीडरशिप क्वालिटी हो, पीआर स्किल हो, मार्केटिंग स्किल हो, बजट बनाने का स्किल हो या रिस्क मैनेजमेंट स्किल हो, ये सारे स्किल्स इसमें काम आते हैं। उनमें निरंतर निखार भी आता रहता है। हर व्यक्ति जो इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ना चाहता है, उसे यह पता होना चाहिए कि उसमें इनमें से कौन-कौन से स्किल्स हैं, जिनकी जरूरत इस काम में पड़ती है और जिनके बिना इस काम में आना गैर समझदारी का निर्णय हो सकता है। पहले तो इवेंट के फील्ड में एंट्री के लिए किसी खास योग्यता या पढ़ाई की दरकार नहीं थी, लेकिन अब पढ़ाई का रास्ता भी खुल गया है। आपने अगर 12वीं पास कर लिया है तो आप इसमें डिग्री, डिप्लोमा कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड से संबंधित खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कमेंट
कमेंट X