फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2020: 12 lakh copies yet to be checked in Rajdhani, number of centers increased

UP Board 2020: राजधानी में अभी 12 लाख कॉपियां चेक होना बाकी, बढ़ी केंद्रों की संख्या

Sat, 16 May 2020 01:54 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 16 May 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
UP Board 2020: 12 lakh copies yet to be checked in Rajdhani, number of centers increased
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

10वीं-12वीं की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई हैं। ऐसे में अब उम्मीदवारों को केवल परिणामों का इंतजार है। जहां तक बात राजधानी की है तो यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं आठ कॉलेजों में जांची जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन केंद्रों की सूची में चार और कॉलेज बढ़ाकर बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। लॉकडाउन से पहले मूल्यांकन चार केंद्रों पर शुरू किया गया था। शासन रेड जोन में भी मूल्यांकन शुरू करने जा रहा है। जिसको बाद बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्र बदलने या बढ़ाने को लेकर प्रस्ताव मांगा था।

विज्ञापन


राजधानी में चार केंद्र अमीनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में गत 16 मार्च से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया था। लेकिन शिक्षकों के विरोध के बाद स्थगित कर दिया क्या। शासन ने दो बार मूल्यांकन शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

राजधानी में अभी 12 लाख कॉपियां चेक होना बाकी हैं। शासन ने अब रेड जोन में मूल्यांकन कराने का मन बना लिया है। राजधानी के चार केंद्रों पर करीब चार हजार शिक्षक मूल्यांकन के लिए तैनात किए गए हैं। कॉपी चेक करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा सके, इसको देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने चार और कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। जीजीआईसी सिंगार नगर, जीजीआईसी इंदिरा नगर, जीजीआईसी गोमती नगर और जीजीआईसी विकास नगर को भी मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस प्रकार से राजधानी में अब आठ कॉलेजों में मूल्यांकन होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बांट दी जाएंगी कॉपियां और शिक्षक  
जब भी मूल्यांकन शुरू होगा कॉपियां और शिक्षक अब 8 कॉलेजों में बांट दिए जाएंगे। हाई स्कूल की 12 लाख कॉपियां में से आधे अब चारों जीजीआईसी में भेज दी जाएंगी। वहीं, चार हजार शिक्षकों को भी 8 कॉलेजों में विभाजित कर दिया किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एक कक्षा में 11 से ज्यादा शिक्षक नहीं बैठ पाएंगे। कुछ कक्षाओं में तो इससे भी कम रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed