UP Board Result 2024: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर भी देख सकेंगे अपनी मार्कशीट
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड द्वारा कॉपी चेकिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है पिछले साल 25 अप्रैल 2023 को रिजल्ट जारी हुआ था। इस बार 25 अप्रैल से पहले भी रिजल्ट जारी हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड की और से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट की तारीख यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला के द्वारा जारी की जाएगी।
उम्मीदवार अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करके आसानी से ले सकते हैं।
इस दिन आएगा रिजल्ट?
यूपी बोर्ड ने इस साल कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ऐसे में नतीजे भी जल्द जारी करने की उम्मीद है। पिछले साल 25 अप्रैल 2023 को परिणाम जारी हुआ था। इस बार 25 अप्रैल से पहले भी परिणाम जारी हो सकता है।
UP Board Result 2024: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें मार्कशीट
- डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीवार सबसे पहले digilocker.gov.in लिंक पर जाएं।
- उम्मीदवार सबसे पहले वेबसाइट की होम पेज पर Class X Marksheet 2024 या Class XII Marksheet 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Board Board के लिंक पर जाएं।
- अब मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स लेकर रख लें।
कमेंट
कमेंट X