UP-Bihar Board Result: मार्च के अंत में आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें यूपी बोर्ड पर क्या है अपडेट
UP-Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम मार्च के अंत तक जारी होने की उम्मीद है, जिससे लाखों छात्रों को अपने उच्च शिक्षा और करियर की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। वहीं, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो जाएंगी और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू करने की तैयारी है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP-Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चली और शाम की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली।
अब परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही रिजल्ट की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड मूल्यांकन कार्य को तेजी से पूरा करने में जुटा है, ताकि छात्र अपने आगे की शिक्षा और करियर की योजनाओं को समय पर तय कर सकें।
मार्च के आखिरी हफ्ते में आएगा 12वी का रिजल्ट
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
बिहार बोर्ड (BSEB) के नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है ताकि वे परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकें। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका दिया जाएगा, जिससे वे दोबारा परीक्षा देकर अपनी योग्यता साबित कर सकें।
यूपी बोर्ड पर क्या है अपडेट
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होने की योजना है। अनुमान है कि 15-16 दिनों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा, और अप्रैल के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
परीक्षाओं के बाद 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में दो दिनों तक मूल्यांकन केंद्रों तक कॉपियों को पहुंचाने में दिक्कत हो सकती है। इसी कारण, उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड विशेष रणनीति बना रहा है।
कमेंट
कमेंट X